विक्की कौशल की पूर्व प्रेमिका हरलीन सेठ्ठी ने कैटरीना कैफ और विक्की के शादी से पहले एक पोस्ट किया है जो इंटरनेट पर सबका ध्यान खींच रहा है। हरलीन का यह ट्वीट 9 दिसंबर को विक्की और कैटरीना की शादी के तुरंत पहले आया है।
2 साल तक रिश्ते में रह चुके हैं विक्की और हरलीन
खबरों के अनुसार विक्की और सेठी ने करीब दो साल तक डेट किया। इससे पहले, हरलीन ने अपने टूटे रिश्ते के बारे में राज खोला था, जहां उन्होनें खुलासा किया था कि संजू और उरी की सफलता के बाद विक्की का प्रेमी जीवन में आगे बढ़ गया।
विक्की ने भी ऑन रिकॉर्ड यह बताया था कि 2018 में एक पार्टी में वह हरलीन से मिले और उनसे जुड गए विक्की ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि “हमने कभी इस पर सवाल नहीं उठाया। जो कुछ भी हुआ, बहुत ही नेचुरल तरीके से हुआ, हालांकि, चीजें नहीं चलीं और दोनों एक साल तक साथ रहने के बाद अलग हो गए।”
RelatedPosts
2019 में यह तक अफवाहें थीं कि विक्की का कैटरीना के साथ अफेयर चल रहा है। दोनों को साथ में देखा गया था लेकिन उन्होंने अपने रिश्ते को बेहद प्राइवेट रखा थो जो हरलीन और विक्की के ब्रेकप की वजह बना।

विक्की कैटरीना की शादी पर हरलीन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि “लगातार जीवन के अर्थ की तलाश करना टोस्ट के अर्थ की तलाश करने जैसा है। कभी-कभी सिर्फ टोस्ट खाना बेहतर होता है।” दिलचस्प बात यह है कि हरलीन ने अपने इंस्टाग्राम फीड से विक्की के साथ कुछ तस्वीरें डिलीट नहीं की हैं। हरलीन ने उन्हें अच्छे समय की याद के तौर के रूप में रखा है।
















