Vicky Kaushal Katrina Kaif Wedding Today Live Update: कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी इन दिनों काफी चर्चाओं में हैं, फैन्‍स उनकी शादी से जुड़ी हर एक छोटी से छोटी से अपडेट जानने के लिए बेताब हैं।  

हाल ही में आयी नई अपडेट के अनुसार सवाई माधोपुर के सिक्स सेंसेस फोर्ट में विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी की सभी रस्में पूरी हो गई हैं। खबरों की माने तों राजस्‍थान के सेंसेस फोर्ट में दोनों 7 सात फेरे लेकर हमेशा के लिए शादी के बंधन में बंध गए है।

सूत्रों के मुताबिक, गुलाबी रंग का लहंगा पहने कैटरीना और अभिनेता विक्की कौशल ने हरे रंग की शेरवानी में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी की शादी की रस्‍में पूरी कीं।

रात में रिसेप्शन की तैयारी पूरी

शादी की सभी रस्‍में पूरी हो जाने के बाद रिसेप्‍शन की तैयारियों भी पूरी हो चुकी हैं, रिपोर्ट्स की माने तों रिसेप्‍शन में कई बड़े बॉलीवुड सेलिब्रिटी शामिल होने वाले हैं जिनमें अर्जुन कपूर, एक्टर अक्षय कुमार, सारा अली खान और आलिया भट्ट शामिल हैं।

शादी में शामिल होने के लिए एक्टर अर्जुन कपूर होटल सिक्स सेंसेस फोर्ट पहुंच चुके हैं अर्जुन को होटल के बाहर में बैठे स्पॉट किया गया है।

इसके अलावा जयपुर एयरपोर्ट पर म्यूजिकल जोड़ी मंज म्यूजिक और निंडी कौर भी स्‍पॉट किया गया है जो स्‍टेज पर रंग जमाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। रिपेस्‍शन में सिंगर आस्था गिल और डीजे चेतस भी भाग लेने वाले हैं जिन्‍हें जयपूर एयरपोर्ट पर स्‍पॉट किया गया है।

अभिनेता विक्की कौशल और कैटरीना कैफ आज (9 दिसंबर) से पति-पत्नी बन चुके हैं। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं शादी की कुछ तस्‍वीरें

यह भी जरूर पढें –  Vicky Katrina Wedding: शादी से पहले विक्‍की कौशल की एक्‍स गर्लफ्रेंड शेयर किया इमोशनल पोस्‍ट