US Intelligence Department: अमेरिकी संसद में अमेरिकी खुफिया विभाग( US Intelligence Department) द्वारा एक रिपोर्ट पेश की गई जिसमें भारत के चीन और पाकिस्तान के साथ संबंधों की व्याख्या की गई। इस US खुफिया रिपोर्ट मे भारत को लेकर कई दावे किए गए हैं।

भारत विरोधी उग्रवादी संगठनों का साथी हैं पाकिस्तान- US Intelligence Department

US Intelligence Department ने अपनी रिपोर्ट मे कहा हैं कि पाकिस्तान भारत के विरोधी उग्रवादी संगठनो का साथ देता आया है। इस मामले में पाकिस्तान का लंबा इतिहास हैं।

US Intelligence Department
credit: google

लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सैन्य बल के साथ पाकिस्तान को जवाब देने की संभावना बढ़ चुकी हैं। दोनों देशों के बीच बढ़ती हुई तनाव की स्तिथि के चलते युद्ध की सम्भावनाये बढ़ जाती हैं।

कश्मीर में चल रही अशांति और भारत में आतंकवादी हमलों की स्तिथि को देखते हुए ऐसे अनुमान लगाए जा सकते हैं।

इन दोनो देशों के बीच बढ़ता तनाव चिंता का विषय हैं। दोनों देश परमाणु संपन्न देश हैं, और दोनों ने ही साल 2021 में सीजफायर का एलान किया था।

चीन के साथ संबंधों पर भी बोली खुफिया एजेंसी

US Intelligence Department
credit: google

साल 2020 में भारत और चीन के बीच हुए विवाद और हिंसा के बाद जो तनाव की स्थिति बनी हैं वह चिंता जनक हैं। हालाकि दोनों देशों भारत और चीन ने बात चीत के माध्यम से कई तनावपूर्ण मामलों को सुलझा लिया हैं।

Also read: IND Vs AUS:पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई पीएम के साथ पूरे ग्राउंड का चक्कर लगाया, राष्ट्रगान के समय टीम के साथ दिखे दोनों पीएम।

सीमा विवादों को लेकर दोनों देश के बीच जो स्थिति चल रही हैं वह चिंता जनक हैं। दोनों देशों ने विवादित स्थानों पर सेनाओं को तैनात कर रखा हैं।

ऐसे में पाकिस्तान की भाँति ही चीन और भारत के बीच तनावपूर्ण संबंध गंभीर चिंता के विषय हैं। दोनों ही देश परमाणु शक्तियों से परिपूर्ण हैं। यदि युद्ध की स्तिथि बनी तो भारी नुकसान हो सकता हैं।

US Intelligence Department
credit: google

साल 2020 में दोनों देशों के बीच गलवान में युद्ध हुआ जिसमें दोनों ही देशों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा था। भारत के करीब 20 जवान शहीद भी हो गए थे। लेकिन चीन ने किसी भी प्रकार के नुकसान की बात सामने नहीं लाई थी।

क्या हैं US Intelligence Report?

US Intelligence Department
credit: google

US Intelligence Report, US Intelligence Department द्वारा हर वर्ष के खतरे के आकलन का भाग हैं। जो अमेरिका के हितों के लिए सभी खुफिया जानकारी प्रदान करती हैं।

Also read: Narendra Modi Met Kamala Harris, Talked Over Pakistan, Terrorism