UPSC CSE Prelims 2026 देश की सबसे बड़ी परीक्षा, लाखों सपने और बस कुछ घंटे का इंतजार.. जी हां, UPSC CSE Prelims 2026 परीक्षा को लेकर उम्मीदवारों में जबरदस्त तनाव और उत्साह दोनों देखने को मिल रहा है। लेकिन हर साल अभ्यर्थी तैयारी में नहीं बल्कि छोटी-छोटी गलतियों की वजह से उम्मीदवार परीक्षा केंद्र के बाहर ही खड़े रह जाते हैं।
इस बार भी UPSC ने सख्त गाइडलाइंस जारी कर दी है और स्पष्ट रूप से कह दिया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी। आयोग ने परीक्षा में समय से पहुंचने से लेकर परीक्षा में ले जाने वाले सामान को लेकर जरूरी गाइडलाइंस जारी कर दी गई हैं और इन सभी को ध्यान में रखना बेहद अनिवार्य है।
UPSC CSE Prelims 2026 के लिए जारी गाइडलाइंस!
UPSC आयोग ने UPSC CSE Prelims 2026 के लिए रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा हॉल में जरूरी सामान, ड्रेस कोड, OMR शीट इत्यादि को लेकर विशेष नियम जारी कर दिए हैं। इन नियमों के बारे में जानना सभी उम्मीदवारों के लिए बेहद जरूरी है। जिनमें से सबसे कड़ा नियम है सही रिपोर्टिंग टाइम को फॉलो करना, साथ ही परीक्षा के दौरान साथ में ले जाने वाली महत्वपूर्ण वस्तुओं की सूची को ध्यान में रखना। यदि इन नियमों का पालन नहीं किया गया तो उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र के बाहर ही खड़ा कर दिया जाएगा।
UPSC CSE Prelims 2026 के लिए जरूरी नियम
रिपोर्टिंग टाइम: UPSC CSE Prelims 2026 के उम्मीदवारों के लिए जरूरी है कि वह परीक्षा केंद्र पर कम से कम 45 मिनट पहले पहुंचे। सुबह 9:00 बजे और दोपहर 2:00 बजे के बाद उम्मीदवारों को एंट्री नहीं मिलेगी।
एडमिट कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज: सभी उम्मीदवारों के लिए जरूरी है कि वह अपने साथ जरूरी दस्तावेज रखें, जैसे कि एक प्रिंटेड एडमिट कार्ड और ओरिजिनल फोटो ID साथ ले जाना जरूरी है वह पहचान पत्र के बिना एंट्री नहीं मिलेगी।
जरूरी सामान: इसके अलावा UPSC CSE Prelims 2026 में एंट्री के लिए उम्मीदवार के पास केवल ब्लैक बॉल पेन होना आवश्यक है। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, कैलकुलेटर जैसा कोई भी इलेक्ट्रॉनिक समान परीक्षा केंद्र में ले जाना प्रतिबंधित है। साथ ही किताबें, नोट्स, कागज, भारी भरकम ज्वेलरी भी प्रतिबंधित है।
ड्रेस कोड का रखें ध्यान: UPSC ने कोई आधिकारिक ड्रेस कोड नहीं जारी किया जाता, लेकिन उम्मीदवारों के लिए जरूरी है कि वह हल्के और आरामदायक कपड़े पहने। ऐसे कपड़े जिनमे भारी भरकम बटन, हैवी एंब्रॉयडरी, ढेर सारे ज़ेब ना हों, साथ ही ड्रेस पर कोई मेटल एसेसरीज नहीं होनी चाहिए।
OMR शीट : कई बार जल्दबाजी में उम्मीदवार OMR शीट पर रोल नंबर या बुकलेट सीरीज गलत भर देते हैं। UPSC की निर्देशिका में स्पष्ट कहा गया है कि ऐसी गलती होने पर उत्तर पुस्तिका रद्द कर दी जाएगी। इसीलिए OMR भरते समय बेहद सावधानी बरतें।
UPSC CSE Prelims 2026 परीक्षा के दौरान जरूरी नियम
- OMR शीट में गलत रोल नंबर ना भरे।
- बिना पढ़े किसी भी उत्तर पर जल्दबाजी में गोला ना भरे।
- एक ही प्रश्न में दो जवाब मार्क करने की गलती भूलकर भी ना करें।
- OMR शीट पर व्हाइटनर कटिंग या ओवरराइटिंग ना करें।
- परीक्षा हॉल में किसी दूसरे उम्मीदवार से बात करने से बचें।
- मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट छुपाने की गलती भूल कर भी ना करें।
- समय बचाने के चक्कर में निर्देश पढ़ना ना छोड़े।
- आखिरी समय में बिल्कुल घबराए ना और गलत जवाब देने से बचें।
- भूल कर भी अंदाजे से गलत जवाब हल ना करें क्योंकि नेगेटिव मार्किंग की वजह से नंबर कम हो जाएंगे।
- सीट छोड़ने से पहले OMR शीट सही तरीके से जमा करें।
- इन्विजिलेटर के निर्देश को भूलकर भी नजरअंदाज ना करें।













