• Latest
  • Trending
  • All
twitter

Twitter: चिड़िया उड़ी आया कुत्ता, जानिए एलन मस्क ने क्यों बदला ट्वीटर का लोगो

April 23, 2026
Health Tips

Health Tips: अनियमित जीवनशैली और अस्वस्थ खान-पान से बढ़ रही फैटी लिवर और हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या, जानें किन चीजों से रहेंगे कंट्रोल?

May 21, 2026
Surya Nakshatra Parivartan

Surya Nakshatra Parivartan: सूर्य के नक्षत्र बदलते ही इन बाद 3 राशियों के जीवन में आएगा तूफान! जानें क्या आ सकती हैं मुश्किलें

May 21, 2026
Several Heats

Several Heats: मप्र भट्टी की तरह तप रहा: खजुराहो में रिकॉर्ड 47.4°C तापमान दर्ज, कई जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी

May 21, 2026
भारत में ब्लॉक हुआ CJP का X अकाउंट

Cockroach Janata Party: भारत में ब्लॉक हुआ CJP का X अकाउंट, फाउंडर अभिजीत डिपके ने शेयर किया स्क्रीनशॉट

May 21, 2026
Dwidwadash Yog

Dwidwadash Yog: द्विद्वादश योग बनने के साथ ही चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, तरक्की के खुलेंगे द्वार, जानें?

May 21, 2026
Bitter Gourd

Bitter Gourd: डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है करेला, जानें कैसे कंट्रोल करता है ब्लड शुगर?

May 20, 2026
Wheat Procurement

Wheat Procurement: मप्र के किसानों की लिए राहत: सरकार ने गेहूं खरीद की तिथि 28 मई तक बढ़ाई, जानें क्या होगा फायदा?

May 20, 2026
MP Cabinet

MP Cabinet: मोहन सरकार ने 2026 की ट्रांसफर पॉलिसी को दी मंज़ूरी, 1 जून से 15 जून के बीच हो सकेंगे तबादले

May 20, 2026
GT vs CSK

GT vs CSK IPL 2026 मैच का प्रीव्यू: जानें Dream11 प्रेडिक्शन, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट

May 20, 2026
आकांक्षा पुरी

आकांक्षा पुरी Inspector Avinash 2 से बदली इमेज, Mika Singh संग रिश्ता, बोल्ड अंदाज और करोड़ों की नेटवर्थ का पूरा सच!!

May 20, 2026
Oppo Reno 15 Pro Mini

Oppo Reno 15 Pro Mini: कॉम्पैक्ट फोन में फ्लैगशिप-लेवल पॉवर और कैमरा

May 20, 2026
राहुल गांधी

PM, गृह मंत्री और आपका संगठन गद्दार है— राहुल गांधी के रायबरेली वाले बयान पर मचा भारी सियासी घमासान!

May 20, 2026
Thursday, May 21, 2026
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • Gold And Silver
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • हैल्‍थ
    • इंफोर्मेटिव
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश
No Result
View All Result
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
No Result
View All Result
Home Top News

Twitter: चिड़िया उड़ी आया कुत्ता, जानिए एलन मस्क ने क्यों बदला ट्वीटर का लोगो

Ashvani Pal by Ashvani Pal
April 23, 2026
in Top News
twitter

Twitter: Elon Musk के मालिक बनने के बाद Twitter में कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। कई बड़े नामों के साथ कंपनी में बड़े पैमाने पर छंटनियां हुईं। फिर ब्लू टिक पर सब्सक्रिप्शन का टैग लगाया गया। इसी कड़ी में मस्क ने ट्विटर के चिर-परिचित ‘बर्ड लोगो’ यानी चिड़िया के ट्रेडमार्क चिह्न को बदल दिया है। Twitter के डेस्कटॉप यूजर्स को अब नीली चिड़िया की जगह कुत्ते की तस्वीर नजर आ रही है। ओपन करते ही लोग हैरान रह गए। देखते ही देखते ट्विटर पर यूजर्स के ट्वीट्स की बाढ़ आ गई।

Twitter पर #DOGE टॉप ट्रेंड करने लगा। लोगों को लगा कि कहीं हैक तो नहीं हो गया। लेकिन एलन मस्क के पोस्ट से सारा सच सामने आ गया। ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर एलन मस्क ने यह बदलाव क्यों किया? इसके अलावा यह कुत्ता है कौन, जिसे मस्क की तरफ से लगातार प्रमोट किया जाता रहा है? यह कुत्ता अपने आप में इतना चर्चित कैसे है?

twitter
credit: google

Twitter लोगो में फोटो है किसकी?

ट्विटर लोगो में जिस कुत्ते की तस्वीर इस्तेमाल की गई है, उसका असली नाम काबोसु है। यह कुत्ता एक चर्चित मीम का हिस्सा रहा है। यह कुत्ता कितना लोकप्रिय रहा है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इससे जुड़े मीम्स को ‘डोज मीम्स’ कहा जाता है। इस कुत्ते के नाम पर कुछ समय पहले क्रिप्टोकरेंसी डोजकॉइन भी लाई गई थी, जिसे कई मौकों पर खुद एलन मस्क प्रमोट करते दिखे हैं। इतना ही नहीं मस्क डोज से जुड़े मीम्स भी शेयर करते रहते हैं।

यह भी पढ़ें: इंदौर बावड़ी का मामला पहुंचा उच्च न्यायालय, कांग्रेस ने लगाई जनहित याचिका

यह कुत्ता है कौन?

डोज मीम में दिखने वाला यह कुत्ता असल में एक मादा है और यह आज भी जापान के साकुरा में अपने मालिक अत्सुको सातो के साथ रहती है। हालांकि, मीम्स में काबोसु की पहचान का खुलासा नहीं किया गया है। कबोसु जापान में ही एक रेस्क्यू डॉग रही है और 2010 में जब इसके मालिक आत्सुको ने इसकी एक खास पोज में तस्वीर अपने ब्लॉग में डाली तो यह डोज के नाम से मशहूर हो गई। इस फोटो में काबोसु को तिरछी निगाहों से देखते और एक बनावटी तौर पर हंसते देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर इस फोटो के मीम्स बनने के बाद आज भी काबोसु को डोज नाम से ही बुलाया जाता है।

क्यों बदली चिड़िया की फोटो?

गौरतलब है कि एलन मस्क ने हाल ही में कोर्ट से अपने खिलाफ दायर हुए एक 258 अरब डॉलर के केस को रद्द करने की मांग की है। इसमें आरोप लगाया गया है कि एलन मस्क ने क्रिप्टोकरेंसी डोजकॉइन की कीमत जानबूझकर बढ़ाने के लिए इसके प्रचार के कई हथकंडे अपनाए। इसके बाद ही मस्क ने अपने मालिकाना हक वाले प्लेटफॉर्म के लोगो को डोज की तस्वीर से बदल दिया। हालांकि, Twitter के मोबाइल यूजर्स को फिलहाल यह बदलाव नहीं दिख रहे हैं।

pic.twitter.com/wmN5WxUhfQ

— Elon Musk (@elonmusk) April 3, 2023

वायरल हुआ Elon Musk का ट्वीट

लोगो चेंज होने के बाद देर रात एलन मस्क का ट्वीट आया तो समझ आया कि यह हैक नहीं बल्कि एलन मस्क ने ही कुछ किया। मस्क ने एक फोटो शेयर की, जिसमें एक कुत्ता कार की ड्राइविंग सीट पर बैठा हुआ था और ट्रैफिक पुलिस वाले के हाथ में लाइसेंस था, जिस पर नीली चिड़िया की फोटो थी। कुत्ता कह रहा था कि यह पुरानी फोटो है। लेकिन ट्विटर की तरफ से अभी तक कोई जवाब नहीं आया है।

dogecoin में जबरदस्त उछाल

एलन मस्क के इस कदम से dogecoin की कीमत में जबरदस्त उछाल देखा गया है। वो इसलिए क्योंकि यह कुत्ता dogecoin जैसा नजर आ रहा है और यह एक क्रिप्टोकरेंसी है। डॉगकॉइन को मीमकॉइन भी कहा जाता है। बता दें, एलन मस्क लंबे समय से डॉगकॉइन को प्रमोट करते रहे हैं। लोगो बदलने के बाद dogecoin में 20 परसेंट का उछाल देखा गया है।

यह भी पढ़ें: Eric Garcetti: The New US Envoy to India! Know Interesting Facts About Him!!

Tags: Elon muskElon musk newselon musk tweetelon musk twitterlogo changedtwitterTwitter logo changed
ADVERTISEMENT
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech

Copyright © 2026 stackumbrella.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • RSS Feeds
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • Gold And Silver
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • हैल्‍थ
    • इंफोर्मेटिव
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश

Copyright © 2026 stackumbrella.