राकेश ओमप्रकाश द्वारा निर्देशित और फरहान अख्‍तर स्‍टाटर फिल्‍म तूफान का टीजर आज रिलीज किया गया है। ट्रैलर की जमकर तारीफ की जा रही है, फरहान इस फिल्‍म में रोंगटे खड़ें कर देने वाला एक्‍शन लेकर आ रहे हैं।   

फरहान अपनी अप‍कमिंग फिल्‍म के बारे में बात करते हुए बयान दे चुके हैं कि तूफान एक ऐसी कहानी है, जो हम सभी को कुछ करने का हौसला देगी और अपने सपनों को हासिल करने के लिए लड़ने के लिए प्रेरित करेगी। हम अपनी फिल्म को दुनिया भर के दर्शकों के सामने पेश करने का बेसर्बी से इंतजार कर रहे हैं।

यहां देखें फिल्‍म का ट्रैलर-

यह फिल्म मूल रूप से अक्टूबर 2020 में रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन चल रहे कोरोनावायरस महामारी के कारण इसमें देरी हुई। अब फिल्‍म 21 मई को रिलीज होने जा रही है, फिल्‍म की स्‍टार कास्‍ट की बात की जाए तो फरहान के अलावा इसमें मृणाल ठाकुर, परेश रावल, सुप्रिया पाठक जैसे स्टार्स भी हैं.

फिल्‍म को  रितेश सिधवानी, फ़रहान अख़्तर और ओमप्रकाश मेहरा ने प्रोड्यूस किया है। फिल्‍म के टीजर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि तूफान 2021 की सफल फिल्‍मों की लिस्‍ट शामिल हो सकती है।

यह भी जरूर पढ़ें- मुंबई सागा: एक बार फिर खतरनाक गैंगस्टर के रोल में नजर आऐगें जॉन अब्राहम, साथ होगें इमरान हाशमी यहां देखें टीजर