Toofaan Review:  भाग मिल्‍खा भाग के बाद फरहान अख्तर और राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्मित Toofaan 15 जुलाई को रिलीज की गई। फिल्‍म से दर्शको को काफी उम्‍मीदें थी, तूफान ट्रैलर रिलीज के दिन से ही यह फिल्‍म सुर्खियों में थी।

फिल्‍म में अभिनेता फरहान अख्‍तर के अलावा, परेश रावल और हुसेन दलाल, ईशा तलवार, दर्शनकुमार, विजय राज, सुप्रिया पाठक जैसे बडे कलाकर की एक्टिंग देखने के मिल रही है। वहीं अगर तूफान के रिव्‍यू की बात की जाए तो सोशल मीडिया पर दर्शको ने फिल्‍म को काफी अच्‍छे रिव्‍यू दिए हैं।

यहां देखें Toofaan Review:

हालांकि फिल्‍म की कहानी तुलना कई लोगों ने सुल्‍तान फिल्‍म से की है, लेकिन फरहान की मेहनत और रियल बॉक्सिंग लोगों के दिलों में अच्‍छी छाप छोड रही है।

यहा देखें फिल्‍म का ट्रैलर:

फिल्‍म की कहानी में फरहान, डोंगरी के अज्जू भाई हैं, जो लोगों को मुक्‍के मारने की प्रतिभा के साथ गली के गुंडे हैं। वह एक दिन बॉक्सिंग की दुनिया में उतरता है और ‘इज्जत’ की जिंदगी जीने का फैसला करता है। फिल्‍म में अज्जू एक अच्‍छे दिल का इंसान है। इसके बात किरदार परेशानियों का सामना करते हुए बॉक्गिंग रिंग से बैन का सामना करता है, 5 साल बाद रिंग में उनकी वापसी सुल्‍तान फिल्‍म के सलमान खान की याद दिलाती है।

फिल्‍म के लिए फरहान ने काफी मेहनत की है इसके लिए उन्‍होनें लगभग 1 साल तक बॉक्सिंग सीखकर एक रियल बॉक्‍सर का किरदार निभाया है।  

यह भी जरूर पढें- नहीं रहीं बॉलीवुड अभिनेत्री सुरेखा सीकरी, इन परफॉर्मेंस के लिए जीत चुकी हैं 3 बार नेशनल अवॉर्ड