रिपब्लिक टीवी के संपादक अर्नब गोस्वामी और उनकी पत्नी पर हमले की खबर के बाद अर्नब गोस्वामी और उनकी पत्नी पर हमले का जिक्र करते हुए, कुणाल कामरा ने ट्वीट किया कि ‘"मैं उस हमले की निंदा करता हूं जो कांग्रेस के गुंडों ने जाहिर तौर पर कल रात अर्नब पर किया था … विरोध करने का एक तरीका है, अगली बार सिर्फ एक प्रशंसक होने का दिखावा करें, उस पर मुस्कुराएं और उसकी खिड़की पर एक विनम्र दस्तक दें, क्योंकि वह एक तारीफ की उम्मीद में रोल करता है बस उससे पूछें कि क्या वह पत्रकार या कायर है?’"

रिपब्लिक टीवी रिपोटर अर्नब गोस्वामी और उनकी पत्नी पर कल रात दो अज्ञात बदमाशों द्वारा कथित तौर पर हमला किया गया थाजिसकी जानकारी अर्नब गोस्‍वामी ने अपने वीडियो में साझा की थी। उन्‍होनें बताया था कि 22 और 23 अप्रैल की मध्यरात्रि में, 10 पीएम के अपने नियमित काम के बाद, अर्नब गोस्वामी और उनकी पत्नी अपने घर वापस जा रहे थे, जब दो मोटरसाइकिल बाइक सवार व्यक्तियों ने कथित तौर पर उनकी कार पर हमला किया। इस हमले की इल्‍जाम उन्‍होंने सोनिया गांधी पर लगाया था।

यह भी जरूर पड़े- रिपब्लिक टीवी के संपादक अर्नब गोस्वामी और उनकी पत्नी पर हमला, जानिए हादसे की पूरी खबर

अर्नब के इस वीडियो के बाद ही उन्‍हें ट्वीटर पर ट्रोल किया तो कहीं उन्‍हें सपोर्ट भी किया गया। अर्नब को ट्रोल करते हुए कुनाल कामरा ने यह ट्वीट किया। इससे पहले भी कुनाल कामरा अर्नब से फ्लाइट में सवाल पूछते हुए खबरों में आ चुके हैं उनका ऐसा करने से 6 महीनों के लिए कुनाल को सभी फ्लाइट से बैन कर दिया गया था। आपको बता दें कि कुनाल कामरा एक यूटयूबर है, उनका यूट्यूब पर एक चैनल है जिसमें वह स्टैंड – अप कॉमेडी करते हुए दर्शकों को हसाते हुए दिखाई देते हैं। इसके अलावा वह कई शो भी करते हैं जिसमें वह लोगों के इंटरव्‍यू लेते हुए दिखाई देते हैं।  

यह भी जरूर पड़े- क्या आप जानते हैं कितना खर्च आता है एक कोरोना वायरस पीडित रोगी के उपचार में ?