दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक पुराने वीडियो को साझा किया है, जिसमें सुशांत की बहनें अपने भाई के सुशांत के साथ, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बायोपिक बनने का जश्न मना रही हैं।

वीडियों में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अपनी सभी बहनों के एन्‍जॉय करते हुए नजर आ रहें हैं, “यह महेंद्र सिंह धोनी है,” उनकी एक बहन ने कहा, जबकि दूसरी बहन ने कहा, “मेरा भाई धोनी बन गया है।”

“हमें खुशी थी, हमने बहुत एन्‍जॉय किया,” सुशांत की बहन श्वेता ने पोस्ट को कैप्शन दिया। वीडियों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वीडियो-

हाल ही में महेंन्‍द्र सिंह धोनी के संन्‍यास की घोषणा के बाद यह वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है। लोग यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि अब रियल लाइफ धोनी और फिल्‍मी पर्दे के धोनी दानों ही खेलते हुए नहीं दिखेगें।

सुशांत की मौत 14 जून को बांद्रा स्थित उनके घर पर हो गई, उनके पिता केके सिंह ने अभिनेता की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती के खिलाफ उनकी आत्महत्या के लिए उकसाने, अन्य आरोपों के साथ एफआईआर दर्ज कराई है।

यह भी जरूर पढ़े-“आप हमेशा मेरे कैप्टन रहेंगे” एमएस धोनी के लिए विराट कोहली ने शेयर किया स्पेशल वीडियो

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर यह घोषणा की, कि कैलिफोर्निया राज्य विधानसभा ने सुशांत को उनके परोपकारी प्रयासों और सिनेमा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया था। “भारतीय स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कैलिफोर्निया में मेरे भाई (सुशांत) को समाज में समग्र योगदान के लिए मान्यता देता है। कैलिफ़ोर्निया हमारे साथ है ….? आपके समर्थन के लिए धन्यवाद कैलिफ़ोर्निया,” उसने लिखा।

सुशांत की दो महीने की पुण्यतिथि पर, श्वेता ने 24 घंटे की प्रार्थना सेवा की घोषणा की, जिसमें उनकी पूर्व प्रेमिका अंकिता लोखंडे और उनकी राब्ता की सह-कलाकार कृति सनोन शामिल थीं।

यह भी जरूर पढ़े-धोनी के रिटायरमेंट पर रो पड़ा सोशल मीडिया, इमोशनल हुए लोग यहां देखें वीडियो