सुशांत सिंह राजपूत आत्‍महत्‍या मामले में एक और नया मोड़ आया है। मंगलवार शाम को सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने पटना पुलिस थाने में एक एफआईआर दर्ज की है जिसमें सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के सदस्यों बहुत सारे आरोप लगाये हैं।

पुलिस के अनुसार सुशांत के पिता ने आईपीसी की धारा 341 (गलत संयम की सजा), 342 (गलत कारावास की सजा), 380 (घर में चोरी की सजा), 406 (विश्वासघात के आपराधिक उल्लंघन के लिए सजा), 420 (धोखाधड़ी और बेईमानी के तहत सजा) संपत्ति का वितरण) और 306 (आत्महत्या का अपहरण) का केस दर्ज किया गया है।

अब एफआईआर की कॉपी में सुशांत के पिता ने रिया को मानसिक बीमारी के इलाज के लिए अभिनेता को डॉक्टर के पास ले जाने और सारी रिपोर्ट अपने पास रखने की बात कही है। उन्होंने एफआईआर में यहां तक कहा कि रिया ने अपनी चीजों को पाने के लिए अपनी मानसिक बीमारी का इस्तेमाल कर सुशांत को ब्लैकमेल किया। एफआईआर की कॉपी में, यह उल्लेख किया गया है कि सुशांत अपने दोस्त महेश शेट्टी के साथ जैविक खेती के लिए एक भूखंड खरीदना चाहते थे, हालांकि, जब रिया को सुशांत के इरादे के बारे में पता चला तो उसने इस पर आपत्ति जताई। महेश शेट्टी वही शख्स हैं जिन्हें सुशांत ने आखिरी बार कथित तौर पर अपनी जिंदगी खत्म करने से पहले फोन किया था।

रिया चक्रवर्ती पर लगाये गए गंभीर आरोप

  1. पुलिस एफआईआर में लिखा गया कि रिया चक्रवर्ती सुशांत को ब्‍लैकमेल करती थी।
  2. एफआईआर में दावा किया कि उनके स्‍टारडम का नाजाज फायदा उठाया है।
  3. यह भी आरोप लगाया कि उन्‍हें सुशांत के बारे में, रिया (Rhea Chakraborty) से मिलने के बाद ही यह पता चला कि वह मानसिक रूप से बीमार है, उससे पहले तक वह बिल्कुल ठीक था.
  4. एफआईआर में दावा किया कि सुशांत को जब भी फिल्म के लिए फोन आता है, तो रिया लीड एक्ट्रेस बनने की मांग करती थी।
  5. एफआईआर में पिता ने दावा किया कि सुशांत को मानसिक बीमारी की दवाइयों का ओवरडोज दे दिया गया था और 2019 में यह अफवाह फैला दी थी कि वह मानसिक रूप से बीमार है।
  6. सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने भी लगभग 15 करोड़ रुपये की बात की है जो अज्ञात लोगों के बैंक खातों में स्थानांतरित हो गये थे जिनमें उन्‍हें रिया पर शक है।
  7. एफआईआर में दावा किया कि सुशांत को गलत दवाइयां लेने के लिए मजबूर किया गया था
  8. सुशांत के आत्‍महत्‍या करने से पहले रिया उनका घर छोड़कर कर चली गई थीं, और साथ में सभी कीमती सामान जैसे लैपटॉप, क्रैडिट कार्ड, डेविट कार्ड, ज्‍वेलरी, और सुशांत की मेडिकल रिपोर्ट भी ले गईं थी।
  9. पिता ने दावा किया कि रिया और उनके परिवार द्वारा सुशांत को फसा लिया गया था। वह सब मिलकर उसे पागल बना रहे थे।
  10. पिता ने बताया कि सुशांत ने उन्हें बताया था कि वह काफी डरे हुए हैं कि उन्हें लग रहा है कि उन्‍हें मेंटल अस्पताल भेज दिया जाएगा।
  11. पिता ने एफआईआर में यह दावा किया कि, रिया ने सुशांत के घर में काम करने वाले स्‍टाफ को उनके ही लोगों में बदल दिया था ताकि सुशांत की हर चीज पर नजर रखी जा सके।
  12. पिता ने रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगाया कि उन्‍होनें सुशांत को उनसे दूर कर दिया था।
  13. एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने सुशांत के पैसे का इस्तेमाल किया और आर्थिक रूप से शोषण किया।
  14. पुलिस एफआईआर के अनुसार रिया ने सुशांत का सिम कार्ड भी बदल दिया था, जिससे वह अपने दोस्‍तों और परिवार को संपर्क नहीं कर पा रहा था।
  15. एफआईआर के अनुसार रिया ने सुशांत की छवि खराब करने के लिए उन्‍हें ब्लैकमेल किया कि वह मेडिकल रिपोर्ट मीडिया में साझा करके उसकी छवि खराब कर देगी.

यहां देखें एफआईआर-

यह भी जरूर पढ़े- अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या पर बोले सोनू सूद कहा-