सर्च इंजन याहू ने मंगलवार को अपने पूरे साल की सर्च रिव्‍यू  (Yahoo 2020 Year in Review) लिस्‍ट जारी की है। इस लिस्‍ट के अनुसार, बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत साल 2020 में सबसे अधिक सर्च किए व्‍यक्ति बन गए हैं। और उनकी गर्लफ्रेंड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती, साल में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली महिला सेलिब्रिटी बन गयी हैं।

याहू ने अपने डेटा में बताया है कि अधिकतर लोग सुशांत सिंह राजपूत की पर्सनल लाइफ और उनसे जुड़ी हर बातों को इंटरनेट पर सर्च करते नजर आए। इस वर्ष टॉप 10 में कई बॉलीवुड हस्तियों ने भी अपनी जगह बनाई।

यहां देखें याहू पर सर्च किए गए टॉप 10 मेल सेलिब्रिटी-

  1. दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिहं राजपूत
  2. महानायक अमिताभ बच्‍चन
  3. अक्षय कुमार
  4. सलमान खान
  5. दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान
  6. दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर
  7. दिवंगत गायक एसपी बालासुब्रमण्यम
  8. सोनू सूद
  9. अनुराग कश्‍यप
  10. अल्‍लू अर्जुन

याहू 2020 में सर्च की गईं टॉप 10 फीमेल सेलिब्रिटी

  1. रिया चक्रवर्ती
  2. कंगना रनौत
  3. दीपिका पादुकोने
  4. सन्नी लियोन
  5. प्रियंका चोपड़ा
  6. कटरीना कैफ
  7. नेहा कक्कर
  8. कनिका कपूर
  9. करीना कपूर खान
  10. सारा अली खान

यह भी जरूर पढ़े- बड़ी खबर: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल हुए कोरोना पॉजिटिव