सुशांत सिंह राजपूत केस में चलते हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मंगलवार को सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती को अपनी हिरासत में ले लिया है।

नशीले पदार्थों से लिंक जोड़ते हुए अभिनेत्री को गिरफ्तार करने की मंजूरी मिल चुकी है। NCB रिया को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश कर सकता है क्योंकि अदालतें शाम 5 बजे के लिए बंद होती हैं। हिरासत में लेने से पहले उसे मेडिकल परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल ले जाने की संभावना है।

रिया चक्रवर्ती इस मामले में गिरफ्तार होने वाली आठवीं शख्‍स हैं। गिरफ्तार किए गए अन्य लोगों में उनके भाई शोविक, सुशांत की मदद दीपेश सावंत और घर के मैनेजर सैमुअल मिरांडा शामिल हैं।

मृतक अभिनेता की बहन श्‍वेता सिंह, ने रिया की गिराफ्तारी को लेकर खुशी जाहिर की है। उन्‍होनें ट्वीट करते हए कहा भगवान हमारे साथ हैं।

यह भी जरूर पढ़े- इस बड़ी वजह से जल्द ही वापसी कर सकता है PUBG मोबाइल गेम