बॉलीवुड से हाल ही के दिनों में सामने आया एक और नया विवाद जोकि काफी चर्चाओं में है, अभिनेत्री पायल घोष नें बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्‍टर अनुराग कश्‍यप पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। पायल ने मीटू मूमेंट के चलते अनुराग के बारे में बोलते हुए कहा कि बॉम्‍बे वैलवैट की शूटिंग से पहले अनुराग ने मेरे साथ जबरजस्‍ती करने की कोशिश की जो कि मुक्षे अभी तक डरने पर मजबूर करता है।  

इसी के चलते बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियां अनुराग में सपोर्ट में आयी तो कई हस्तियों जैसे कंगना रनौत ने पायल का समर्थन दिया।  

अभिनेत्री कंगना रनौत ने रविवार को कहा कि फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप, “अनुराग ने स्वीकार किया कि विभिन्न लोगों के साथ विवाह करने पर भी अनुराग कभी भी संतुष्ट नहीं रहे, अनुराग ने पायल के साथ जो किया वह एक आम बात है बुलिवुड में, यहां संघर्षरत बाहरी लड़कियों के साथ सेक्स वर्कर की तरह बर्ताव किया जाता है.”

यहां देखें वीडियो-

#PayalGhosh पर कंगना का कहना है कि कई बड़े नायकों ने मेरे साथ भी ऐसा किया है, लोग अचानक वैन या कमरे के दरवाज़े पर या पार्टी में डांस फ्लोर पर एक दोस्ताना डांस के दौरान अपने छेड़छाड करते हुए पाए जाते हैं।

बॉलीवुड यौन शिकारियों से भरा है, जिनके पास नकली और डमी विवाह हैं वे एक नई युवा लड़की से अपेक्षा करते हैं कि वे उन्हें हर रोज खुश करें, वे युवा कमजोर पुरुषों के लिए भी ऐसा ही करते हैं, मैंने अपने स्कोर को अपने तरीके से तय किया है मुझे #MeToo की ज़रूरत नहीं है लेकिन ज्यादातर लड़कियां #PayalGhosh #AnuragKashyap करती हैं।

‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ और ‘क्वीन’ जैसी कई समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्मों के निर्देशन और निर्माण के लिए जाने जाने वाले अनुराग कश्यप ने ट्वीट किया, “मुझे चुप कराने की कोशिश करने में आपको इतना समय लगा। कभी मन नहीं लगा … चुप रहने की मुद्रा में।” मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि सभी आरोप बेबुनियाद हैं।”

यह भी जरूर पढ़े- यूपी से COVID-19 परीक्षण घोटाले का वीडियो आया सामने, डॉक्टर ने ऐसे लिए फर्जी नमूने