कोलकाता: बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी का नाम गुरुवार को कोलकाता के एक कॉलेज की प्रवेश मेरिट सूची में शीर्ष पर पहुंच गया।

आशुतोष कॉलेज ने गुरुवार को अपनी वेबसाइट पर बीए (ऑनर्स) में प्रवेश के लिए पहली मेरिट सूची पोस्ट की। इस सूची में टॉप पर अभिनेत्री का नाम था। इसके साथ एप्लीकेशन आईडी 9513008704, रोल नंबर- 207777-6666 और आवेदन पर रोल नंबर और 12वीं की बोर्ड की परीक्षा में चार विषयों में 400 अंक लिखे हैं। कॉलेज के अधिकारी ने बताया, “किसी ने जानबूझकर इस नाम से आवेदन किया है…इस मामले की जांच होगी।” नाम के साथ, कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं में सर्वश्रेष्ठ चार विषयों में 400 का सही स्कोर सूची में उल्लिखित था।

मेरिट लिस्ट का एक स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

यहां देखें मेरिट लिस्‍ट-

बॉलावुड अभिनेत्री सनी लियोनी ने भी इस खबर का जवाब अगल अंदाज में दिया।

कॉलेज के एक अधिकारी ने पीटीआई भाषा को बताया, “यह शरारत का काम है क्योंकि किसी ने जानबूझकर सनी को नाम को ऊपर लाने के लिए गलत आवेदन प्रस्तुत किया। हमने प्रवेश विभाग से इसे सही करने के लिए कहा है। हम इस घटना की जांच भी करेंगे।”

बाद में, उम्मीदवार का नाम बदलकर ‘एबीसी’ कर दिया गया, जबकि अन्य विवरण समान रहे।

यह भी जरूर पढ़े-NEET-JEE के विरोध में सड़को पर उतरे लोग राहुल गांधी ने शेयर किया वीडियो