• Latest
  • Trending
  • All
Alluri

असद के मुठभेड़ की चर्चा जोरों पर, जानिए देश के पहले एनकाउंटर की कहानी

April 13, 2023
Bhooth Bangla

Bhooth Bangla 2026 Full Movie hd डाउनलोड करो और ऑनलाइन देखो

April 30, 2026
Google Wallet में आधार कार्ड

Google Wallet में आधार कार्ड जोड़ना हुआ आसान… फिजिकल कार्ड भूल जाओ अपनाओ यह तरीका!!

April 30, 2026
Dhurandhar Movie Download

धुरंधर मूवी डाउनलोड (Dhurandhar Movie Download): कहाँ और कैसे देखें ‘धुरंधर’ फिल्म? डाउनलोड और स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी

April 30, 2026
राम गोपाल वर्मा और आशु रेड्डी Controversy: जब RGV ने इंटरव्यू के दौरान चाटे एक्ट्रेस के पैर, इंटरनेट पर क्यों मचा था बवाल?

राम गोपाल वर्मा और आशु रेड्डी Controversy: जब RGV ने इंटरव्यू के दौरान चाटे एक्ट्रेस के पैर, इंटरनेट पर क्यों मचा था बवाल?

April 30, 2026
Drishyam 3 Teaser

Drishyam 3 Teaser रिलीज: क्या इस बार हार जाएगा जॉर्जकुट्टी? 21 मई को खत्म होगा इंतज़ार!

April 30, 2026
OnePlus Pad 4

OnePlus Pad 4 भारत में लॉन्च: 13.2″ 3.4K डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite Gen 5 और 13,380mAh बैटरी के साथ

April 30, 2026
Shannon Elizabeth

Shannon Elizabeth हॉलीवुड की Sex Symbol ने OnlyFans पर मचा दिया धमाल!! एक हफ्ते में 8 करोड़ की कमाई!

April 30, 2026
पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था: PM शहबाज़ शरीफ़

अमेरिका-ईरान युद्ध और पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था: PM शहबाज़ शरीफ़ ने बताया क्यों बढ़ा तेल का बिल और क्या है समाधान?

April 30, 2026
Itishree कौन हैं? सोशल मीडिया पर क्यों ट्रेंड कर रहा है 44 सेकंड का कथित वीडियो, जानें पूरी हकीकत

Itishree कौन हैं? सोशल मीडिया पर क्यों ट्रेंड कर रहा है 44 सेकंड का कथित वीडियो, जानें पूरी हकीकत

April 30, 2026
Xiaomi Mijia Gas Stove 3C

अब मोबाइल से चलेगा चूल्हा! Xiaomi Mijia Gas Stove 3C हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स

April 30, 2026
Jennifer Rauchet Dress Controversy

Jennifer Rauchet Dress Controversy: $40 की ड्रेस या बड़ा राजनीतिक विवाद? जानें इंटरनेट पर क्यों मचा है बवाल

April 30, 2026
नेहा शर्मा एक्सक्लूसिव कंटेंट

नेहा शर्मा एक्सक्लूसिव कंटेंट पर बड़ा खुलासा… ₹299 देकर आखिर क्या देख रहे हैं लोग?

April 30, 2026
Thursday, April 30, 2026
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • Gold And Silver
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • हैल्‍थ
    • इंफोर्मेटिव
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश
No Result
View All Result
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
No Result
View All Result
Home Top News

असद के मुठभेड़ की चर्चा जोरों पर, जानिए देश के पहले एनकाउंटर की कहानी

Ashvani Pal by Ashvani Pal
April 13, 2023
in Top News
Alluri
1
VIEWS
whatsappShare on FacebookShare on Twitter

Alluri Sitaram Raju story: उमेश पाल हत्याकांड में डेढ़ महीने से फरार चल रहा माफिया अतीक अहमद का बेटा असद गुरुवार (13 अप्रैल) को झांसी में यूपी एसटीएफ द्वारा मुठभेड़ में मारा गया है। उसके साथ ही शूटर गुलाम भी मारा गया है। गौरतलब है कि दोनों ने दिल्ली में भी कई दिनों तक पनाह ली थी। उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी असद अहमद व शूटर गुलाम को दिल्ली में एनकाउंटर होने का डर सताता रहा था। यही वजह थी कि असद अहमद हमेशा तीन से चार हथियारों के साथ रहता था।

माफिया डॉन अतीक अहमद के बेटे असद अहमद के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद इस पर अपने-अपने तरीके से बहस चल रही है। दुनिया में एनकाउंटर के मामले भारत में ही शुरू कहे जाते हैं। पहली बार अधिकारिक रिकॉर्डेड एनकाउंटर हैदराबाद और ब्रिटिश फौजों ने किया और इसे दर्ज भी किया। इसके बाद आजादी से पहले फिर हैदराबाद निजाम की पुलिस को एनकाउंटर करने के अधिकार ही मिल गए।

वर्ष 1922 में हैदराबाद रियासत की पुलिस ने जिस शख्स का एनकाउंटर किया था, वह आदिवासियों के हीरो थे और उस समय वहां चर्चित हुए रंपा विद्रोह के नायक, जिसने अंग्रेजों के साथ हैदराबाद निजाम की भी नींदें उड़ा दी थीं। पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पहले अधिकारिक एनकाउंटर में शहीद हुए अल्लूरी सीताराम राजू की 30 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया।

RelatedPosts

पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था: PM शहबाज़ शरीफ़

अमेरिका-ईरान युद्ध और पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था: PM शहबाज़ शरीफ़ ने बताया क्यों बढ़ा तेल का बिल और क्या है समाधान?

April 30, 2026
Exit Polls

Exit Polls: बंगाल में भाजपा की आंधी, 8 में से 6 एग्जिट पोल्स में BJP सरकार, असम में BJP-तमिलनाडु में DMK की वापसी

April 30, 2026
गन्ना मजदूर महिला

मजबूरी या शोषण? महाराष्ट्र में 13,000+ गन्ना मजदूर महिलाओं की ‘वन-टाइम सॉल्यूशन’ सर्जरी का सच

April 29, 2026
स्वाति मालीवाल BJP में शामिल

स्वाति मालीवाल BJP में शामिल, बोलीं- “मैं यहां किसी मजबूरी से…”

April 29, 2026

आंध्र प्रदेश देशभक्तों की भूमि

प्रधानमंत्री ने कहा कि आंध्र प्रदेश वीरों और देशभक्तों की भूमि है। महान स्वतंत्रता सेनानियों से लेकर ब्रिटिश राज के खिलाफ खड़े नेताओं तक ने स्वतंत्रता संग्राम में बहुत योगदान दिया है। यहां पिंगली वेंकैया जैसे स्वतंत्रता नायक थे, जिन्होंने देश का झंडा तैयार किया। यह कन्नगंती हनुमन्थु, कंदुकुरी वीरसलिंगम पंतुलु और पोट्टी श्रीरामुलु जैसे नायकों की भूमि है।

Alluri
credit: google

अंग्रेजों से लड़े थे Alluri

बता दें कि 4 जुलाई 1897 को जन्मे Alluri सीताराम राजू को पूर्वी घाट क्षेत्र में आदिवासी समुदायों के हितों की रक्षा के लिए अंग्रेजों के खिलाफ उनकी लड़ाई के लिए याद किया जाता है। उन्होंने रम्पा विद्रोह का नेतृत्व किया था, जिसे 1922 में शुरू किया गया था। उन्हें स्थानीय लोगों द्वारा “मन्यम वीरुडु” (जंगलों का नायक) कहा जाता है।

Alluri के बारे में जानने से पहले ये भी जान लेते हैं कि किस तरह देश की आजादी के आसपास जब हैदराबाद रियासत में अलग तेलंगाना के लिए संघर्ष शुरू हुआ तो हैदराबाद राज्य की पुलिस को खुला आदेश था कि तेलंगाना के समर्थक क्रांतिकारियों का चुन-चुनकर सफाया कर दिया जाए। इसमें बहुत से बेगुनाहों का भी कत्लेआम हुआ। बताया जाता है 1946 से 1951 तक चले इन एनकाउंटर्स में 3000 से ज्यादा लोग मार दिए गए।

जानिए कौन थे Alluri  

Alluri ने पिछली सदी के दूसरे दशक में अंग्रेजी राज के खिलाफ ऐसी लड़ाई लड़ी थी, जिसने अंग्रेजों के होश फाख्ता कर दिये थे। वह गुरिल्ला युद्ध के विशेषज्ञ थे। कम उम्र में ही उनके अंदर एक नेतृत्व क्षमता थी।
वह आंध्र प्रदेश के गोदावरी क्षेत्र में रहने वाले आदिवासियों के नेता बने।

वह तब 20 के युवक ही रहे होंगे। संन्यास लेकर साधू बन चुके थे लेकिन उनकी आंखों में गजब का तेज था तो शरीर में बला की तेजी और फुर्ती। असंभव को संभव में बदलने वाले। जब वो बोलते थे तो समां बंध जाता था। ये पूरा इलाका तब हैदराबाद रियासत में था। हैदराबाद निजाम की पुलिस को खासे अधिकार मिले हुए थे।

संपन्न परिवार के Alluri

Alluri अच्छे परिवार से थे। उनके पिता फोटोग्राफर थे। जो उस जमाने और तकनीक के लिहाज से एक नया और अनोखा काम था। चाचा तहसीलदार। हाईस्कूल में ही घोड़े की सवारी करते हुए कब वह ग्रुप के नेता बन चुके थे, खुद उन्हें भी पता नहीं लगा।

वह जब विशाखापट्टनम पढ़ने गए, तभी एक लड़की सीता से उन्हें प्यार हो गया। दुर्भाग्य से सीता का निधन हो गया और Alluri का दिल टूट गया। उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी। हालांकि बताते हैं कि पढ़ाई में वह असाधारण स्टूडेंट थे। संस्कृत, हिंदी और अंग्रेजी के विद्वान थे। लेकिन पढ़ाई छोड़ने के बाद उनका ध्यान ज्योतिष, हस्तरेखा और घुड़सवारी में रमने लगा। जिस लड़की से उन्होंने प्यार किया था, उसका नाम अपने नाम से जोड़ लिया।

Alluri 18 की उम्र में संन्यासी

Alluri 18 साल की उम्र में संन्यासी बन गए। इसी दौरान अंग्रेजों ने जब गोदावरी इलाके के जंगलों में जब आदिवासियों की खेती पर पाबंदी लगाकर खुद बड़े पैमाने पर वन काटना शुरू किया तो उन्होंने आदिवासियों को इकट्ठा करना शुरू किया। वह बहुत विचलित थे कि अंग्रेजों की मनमानी से आदिवासी भूखे मरने की स्थिति में पहुंच रहे हैं।

रम्पा विद्रोही Alluri

तब 1922 के आसपास Alluri ने जो विद्रोह शुरू किया, उसको रम्पा विद्रोह कहा गया। हालांकि इसी नाम का एक कुछ साल पहले भी हो चुका था और उसकी यादें ताजा थीं। रम्पा गोदावरी जिले में एक पहाड़ी अंचल का नाम था। Alluri ने आदिवासियों को शस्त्रकला में दक्ष किया।

आदिवासी मानते थे चमत्कारी 

आदिवासी उन्हें भगवान मानते थे। ये माना जाता था कि वह चमत्कारिक पुरुष हैं। उनके पास कुछ ऐसी शक्तियां हैं, जो मानवों में नहीं होतीं। Alluri की अगुवाई में गुरिल्ला युद्ध 700 वर्ग किलोमीटर के इलाके में फैल गया। इस इलाके में 28000 से ज्यादा आदिवासी रहते थे। उन्होंने इलाके से पुलिस थानों पर हमला करना शुरू किया।

Alluri
credit: google

थानों पर गुरिल्ला हमला 

हमले के दौरान वह थाने का शस्त्रागार लूट लेते थे। फिर जाते समय लूट का विवरण देने वाली चिट्टी जरूर छेड़ जाते थे। कई पुलिस वाले भी इस दौरान मारे गए। अंग्रेजों ने उन्हें पकड़ने के लिए अपना सबकुछ झोंक दिया। रिकार्ड बताते हैं कि पुलिस वाले उन्हें तलाशने के लिए जाते थे और वह नहीं मिलते थे।

निजाम-अंग्रेजों ने खर्चे 40 लाख 

दो सालों में अंग्रेजों और हैदराबाद रियासत ने उन्हें ढूंढने के अभियान में 40 लाख रुपए खर्च कर दिये थे। वह अबूझ पहेली बने हुए थे। घने जंगलों में वह अपनी सेना के साथ कहां रहते हैं किसी को पता नहीं चलता था। ठिकाने बहुत तेजी से बदलते रहते थे।

25 की उम्र में एनकाउंटर

खैर अंग्रेजों ने उन्हें चिंतापाले के जंगलों में ढूंढ निकाला। Alluri को गिरफ्तार कर लिया गया। उस समय उनकी उम्र 24-25 साल की ही थी लेकिन पूरे दक्षिण भारत में वह किवंदती बन चुके थे। उनकी गाथाएं सुनाई जाने लगी थीं। जब अंग्रेजों ने उन्हें पकड़ा तो वह हमेशा की तरह निर्भीक थे।

शासक वर्ग के खिलाफ उनके विद्रोह के चलते ब्रिटिश और हैदराबाद पुलिस ने उन्हें 7 मई, 1924 को गिरफ्तार कर लिया। फिर गोली मार दी गई। Alluri के साथ इस मुठभेड़ को एनकाउंटर के तौर पर हैदराबाद पुलिस द्वारा बकायदा दर्ज किया गया।

Tags: AlluriAlluri Sitaram RajuAlluri Sitaram Raju storyCountry first encounterIndia first encounter
ADVERTISEMENT
Previous Post

UP PCS 2022 Exam की परीक्षा में आगरा के गांव के किसान की बेटी ने टॉप किया

Next Post

जब Katrina Kaif ने Ranbir Kapoor के साथ रिश्ता टूटने पर की बात, सामने आया इंटरव्यू

Next Post
katrina kaif

जब Katrina Kaif ने Ranbir Kapoor के साथ रिश्ता टूटने पर की बात, सामने आया इंटरव्यू

Ateeq Ahmed

असद अहमद के मुठभेड़ पर अतीक की प्रतिक्रिया, बोला- सब मेरी गलती

StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech

Copyright © 2026 stackumbrella.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • RSS Feeds
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • Gold And Silver
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • हैल्‍थ
    • इंफोर्मेटिव
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश

Copyright © 2026 stackumbrella.