साउथ सुपरस्‍टार अल्‍लू अर्जुन अपनी बेहतरीन एक्टिंग और स्‍टाइल के लिए पूरी दुनिया में चर्चित हैं। कुछ दिन पहले अभिनेता अल्‍लू अर्जुन कोरोना वायरस के लिए पॉजिटिव पाए गए थे जिसके बाद उनके फैन्‍स ने अपने चहेते सुपरस्‍टार के लिए प्रार्थना की थी।   

15 दिन के लंबे समय के बाद अल्‍लू अर्जुन अब कोरोना से रिकवर हो चुके हैं। बुधवार सुबह, अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर इस खबर को शेयर करते हुए एक वीडियो शेयर किया जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

वीडियो में अभिनेता ने अपने दो बच्चें अल्लू अयान और अल्लू अरहा से मिलते हुए देखे जा रहे हैं। कैप्‍शन देते हुए अभिनेता ने लिखा कि उन्होंने 15 दिनों के संगरोध में अपने परिवार और बच्चों को बहुत याद किया।”

यहां देखें वीडियो-

अभिनेता अल्लू अर्जुन ने हाल ही में अपने सभी प्रशंसकों और जानने वालों से कोरोना वैक्‍सीन लगवाने का आग्रह किया है साथ कहा है कि “घर पर रहें, सुरक्षित रहें और मौका मिलने पर वैक्‍सीन लगवाएं। मैं अपने सभी शुभचिंतकों और प्रशंसकों से अनुरोध करता हूं कि वे मेरी चिंता न करें क्योंकि मैं ठीक हो रहा हूं।”

यह भी जरूर पढ़ें- लॉकडाउन ने किए जिम बंद तो पानी के अंदर जाकर किया वर्कआउट, यहां देखें वायरल वीडियो-