Sidhu Moose Wala: ये मर्डर मिस्ट्री तो जैसे बढ़ती ही चली जा रही हैं वही उनके माता-पिता अब धरने पर उतर आये हैं। उन्होंने मंगलवार को विधानसभा के बाहर कांग्रेस नेताओं के साथ धरना दिया। सब मिलकर अपने बेटे सिद्धू के लिए न्याय की मांग कर हैं।

Credit: Google
Sidhu Moose Wala के पिता ने मांगा इंसाफ
वही एक ओर सिद्दू के पिता ने कहा है कि 11 महीनों से पुलिस मेरे बेटे के हत्यारों को नहीं पकड़ पाई हैं। अगर हमें इंसाफ नहीं मिला तो हम सब मिलकर लोगों के घर-घर जाकर कैंपेन चलाएंगे।
Sidh Moosewala's father speaks to media. #Sidhumoosewala #JusticeForSidhuMooseWala pic.twitter.com/EpRvSQ5aek
— Reppin_MooseWala (@Punjabihitzz) March 7, 2023
इस दौरान सीएम भगवंत मान सिंह सिद्दू के पिता से मिलने पहुंचे, जिसके बाद वे शांत हुए फिर भी उन्होंने कहा की वक़्त चाहे जितना लगे पर इन्सांफ मिलना चाहिए।
लॉरेंस बिश्नोई की गैंग पर NIA शिकंजा

Credit: Google
Sidhu Moose Wala: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर के मामले में आरोपी लॉरेंस बिश्नोई की गैंग पर NIA शिकंजा कसता नजर आ रहा है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने अब गैंगस्टर लॉरेंन्स की प्रॉपर्टी को सीज करने की तैयारी कर ली है। जिसके साथ ही यमुना नगर में काला राणा की प्रॉपर्टी भी सीज की जाएगी।
Sidhu Moose Wala का आरोपी बठिंडा के जेल में बंद

Credit: Google
यही नहीं, सोनीपत और दिल्ली में काला जठेड़ी और उसके गुंडों से जुड़ी प्रॉपटी भी जब्त में ली जाएगी। लॉरेंस बिश्नोई की गैंग पर NIA बड़ी कार्रवाई करेगी। इसी दौरान पंजाब के सिरस्रा के तख्तमल गांव में बमबीहा की तीनों प्रोपर्टी को भी सीज किया जाएगा। बतादें कि NIA ने बिश्नोई को 23 नवंबर को गिरफ्तार किया था। और वह बठिंडा के जेल में बंद था।
अपराधियों की पांच संपत्तियों को किया जब्त
वही पहले,राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने 4 मार्च को कहा था कि जबरन वसूली और हत्या जैसे संगठित अपराधों में शामिल उत्तर भारत के अपराधियों के खिलाफ जारी जांच के तहत पांच संपत्तियों को जब्त कर लिया गया है।

Credit: Google
एक बयान में ये भी बताया गया था, कि जब्त की गई संपत्तियों में दिल्ली में आसिफ खान का एक घर, हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में सुरेंद्र सिंह उर्फ चीकू के तीन अलग-अलग जगहों पर एक मकान और कृषि भूमि शामिल है।
Also Read:Shubhman Gill: इस साउथ की एक्ट्रेस पर फिसला गिल का दिल, खुद से किया खुलासा
मास्टर माइंड पाकिस्तान और कनाडा में हैं
Sidhu Moose Wala: एनआईए के मुताबिक आरोपियों में कई अपराधों की साजिश रचने वाला मास्टर माइंड पाकिस्तान और कनाडा में बैठे थे और सिंडिकेट के कुछ सरगना ने जेलों से ही वारदातों की साजिश बनाई थी।

Credit: Google
आगे बयान में कहा कि जब्त की गई संपत्तियां, आतंकवाद की आय के तहत पाई गई और इन संपत्तियों का इस्तेमाल आतंकी साजिश रचने और अपराधों को अंजाम देने में किया गया था।अब देखना होगा कि आखिर सिद्दू मूसेवाला को कब तक मिलेगा इंसाफ।
Also Read:What is the Best Thing About Alia Bhatt? Ranbir Kapoor Explained…







