एक बार फिर से सुशांत सिंह राजपूत के केस में नया मोड़ सामने आया है, सीबीआई के हाथों में केस जाने के बाद भी कई लोग इस पर अपने वयान दे रहे हैं, हाल ही में  शिवसेना नेता संजय राउत ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को लेकर एक वयान दिया जिसमें उन्‍होनें कहा कि सुशांत और उनके पिता के बीच संबंध अच्‍छे नहीं थे।

मीडिया के सामने संजय राउत ने बयान देते हुए कहा कि “पिता द्वारा किया गया दूसरा विवाह सुशांत को स्वीकार नहीं था, इसलिए सुशांत का उनके पिता से भावनात्मक संबंध नहीं बचा था।”

साथ ही उन्‍होनें कहा कि “एफआईआर मुंबई में दर्ज है और मुंबई पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। बिहार में भी अचानक एफआईआर दर्ज की जाती है। इसकी क्या जरूरत है? पुलिस पर कुछ भरोसा रखें। हर पुलिस अपने राज्य में एक प्रतिष्ठा रखती है, अगर आप इसमें हस्तक्षेप करते हैं तो मामला और बिगड़ जाता है: संजय राउत, शिवसेना

यह भी जरूर पढ़े- कोरोना संक्रमित हुए पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ट्वीट कर शेयर की महत्वपूर्ण जानकारी