• Latest
  • Trending
  • All
Shaligram

Ram Mandir के लिए नेपाल से अयोध्या पहुंची Shaligram शिलाएं, इन्हीं से बनेंगी मूर्तियां

April 23, 2026
Black Plum Benefits

Black Plum Benefits: सेहत के लिए किसी वरदान से काम नहीं है जामुन, जानें इसे खाने से क्या मिलते हैं फायदे?  

May 21, 2026
Health Tips

Health Tips: अनियमित जीवनशैली और अस्वस्थ खान-पान से बढ़ रही फैटी लिवर और हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या, जानें किन चीजों से रहेंगे कंट्रोल?

May 21, 2026
Surya Nakshatra Parivartan

Surya Nakshatra Parivartan: सूर्य के नक्षत्र बदलते ही इन बाद 3 राशियों के जीवन में आएगा तूफान! जानें क्या आ सकती हैं मुश्किलें

May 21, 2026
Several Heats

Several Heats: मप्र भट्टी की तरह तप रहा: खजुराहो में रिकॉर्ड 47.4°C तापमान दर्ज, कई जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी

May 21, 2026
भारत में ब्लॉक हुआ CJP का X अकाउंट

Cockroach Janata Party: भारत में ब्लॉक हुआ CJP का X अकाउंट, फाउंडर अभिजीत डिपके ने शेयर किया स्क्रीनशॉट

May 21, 2026
Dwidwadash Yog

Dwidwadash Yog: द्विद्वादश योग बनने के साथ ही चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, तरक्की के खुलेंगे द्वार, जानें?

May 21, 2026
Bitter Gourd

Bitter Gourd: डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है करेला, जानें कैसे कंट्रोल करता है ब्लड शुगर?

May 20, 2026
Wheat Procurement

Wheat Procurement: मप्र के किसानों की लिए राहत: सरकार ने गेहूं खरीद की तिथि 28 मई तक बढ़ाई, जानें क्या होगा फायदा?

May 20, 2026
MP Cabinet

MP Cabinet: मोहन सरकार ने 2026 की ट्रांसफर पॉलिसी को दी मंज़ूरी, 1 जून से 15 जून के बीच हो सकेंगे तबादले

May 20, 2026
GT vs CSK

GT vs CSK IPL 2026 मैच का प्रीव्यू: जानें Dream11 प्रेडिक्शन, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट

May 20, 2026
आकांक्षा पुरी

आकांक्षा पुरी Inspector Avinash 2 से बदली इमेज, Mika Singh संग रिश्ता, बोल्ड अंदाज और करोड़ों की नेटवर्थ का पूरा सच!!

May 20, 2026
Oppo Reno 15 Pro Mini

Oppo Reno 15 Pro Mini: कॉम्पैक्ट फोन में फ्लैगशिप-लेवल पॉवर और कैमरा

May 20, 2026
Thursday, May 21, 2026
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • Gold And Silver
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • हैल्‍थ
    • इंफोर्मेटिव
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश
No Result
View All Result
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
No Result
View All Result
Home Top News

Ram Mandir के लिए नेपाल से अयोध्या पहुंची Shaligram शिलाएं, इन्हीं से बनेंगी मूर्तियां

Pushpendra Trivedi by Pushpendra Trivedi
April 23, 2026
in Top News
Shaligram

Credit: Google

उत्तर प्रदेश। इन दिनों अयोध्या में भव्य Ram Mandir का निर्माण चल रहा है। राम की नगरी अयोध्या (Ayodhya) में हमेशा ही आस्था और श्रध्दा का मेला लगा हुआ रहता है।

यहां भक्तों का तांता पूरे साल देखने को मिल जाएगा। यहां पहुंची देव शिलाओं का सत्कार और समर्पण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

ये शालिग्राम शिलाएं (Shaligram Rocks) बीती रात नेपाल (Nepal) के जनकपुर (Janakpur) से अयोध्या (Ayodhya) के कारसेवकपुरम (Karsevakapuram) आ गई हैं।

इन शालिग्राम (Shaligram) शिलाओं को नेपाल (Nepal) की नदी गंडकी (Gandaki) से निकाला गया था, जो कि काफी लंबा सफर करके अयोध्या में पहुंच चुकी हैं।

होगा पूजन और मिलेंगे दर्शन

इन शिलाओं को टेकनीशियन की देखरेख में चार क्रेनों की सहायता से ट्रक से नीचे उतारा गया है।

इन शिलाओं का आज राम नगरी (Ram Nagri) अध्योध्या (Ayodhya) में वैदिक मंत्रोच्चार से पूजन होगा। इसके बाद इन्हें Ram Mandir समिति के सुपुर्द किया जाएगा।

Shaligram
Credit: Google

क्योंकि राम मंदिर (Ram Mandir) की पूरी जवाबदारी या दायित्व इसी संगठन के पास है। इससे पहले शिलाओं का पूजा-अर्चना के लिए फूलों से सजावट की गई।

नेपाल से अयोध्या तक की इस सफर में ये शिलाएं जहां-जहां से गुजरी वहां पर लोगों की भीड़ इनके दर्शन के लिए आती रही।

गंडकी नदी (Gandaki River) से निकली इन शिलाओं का पहले नेपाल के जानकी मंदिर में पूजी की गई, फिर इसके बाद इन्हें भारत के लिए रवाना किया गया।

भारत-नेपाल की सीमा पर भी शिलाओं के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ था।

बॉर्डर के बाद यहां से गुजरीं शिलाएं

सीमा पर हुए स्वागत और सम्मान के बाद ये Shaligram शिलाएं बिहार राज्य के गोपालगंज (Gopalganj) जिले में पहुंची, फिर ये शिलाएं उत्तर प्रदेश के कुशीनगर (Kushinagar) से होती हुईं गोरखपुर में एंट्री हुई।

Shaligram
Credit : Google

इस दौरान भक्तों का हुजूम इन शिलाओं के साथ-साथ चलता रहा और रास्ते भर जय श्री राम के नारे लगाए गए।

सीएम योगी ने किया स्वागत

गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Temple) में सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) समेत कई साधु-संतों के द्वारा भी इन शिलाओं का पूजन किया गया।

इसके बाद यह Shaligram शिलाएं अपने आखिरी गंतव्य मतलब Ram Mandir की शोभा बढ़ाने के लिए अय़ोध्या की ओर चलीं गईं।

भगवान विष्णु का स्वरूप हैं शालिग्राम

इन शिलाओं का विधिवत पूजन होगा और फिर इन्हें मंदिर ट्रस्ट को सुपुर्द किया जाएगा। शालिग्राम (Shaligram) को भगवान विष्णु का निराकार स्वरूप माना जाता है।

Also Read :आयोध्या भू‍मि पूजन लाइव अपडेट: 29 साल बाद आयोध्या पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां देखें वीडियो

ये शिलाएं नेपाल से दो ट्रकों से भारत पहुंची हैं। इनमें से एक शिला का वजन 26 टन और दूसरी का वजन 14 टन है।

 

आध्यात्मिक नगरी अयोध्या में बन रहे Ram Mandir के गर्भगृह में स्थापित होने वाली भगवान राम (Ram) और माता सीता(Sita) की मूर्ति इन्हीं दोनों शिलाओं पर बनाई जाएंगी।

इसी शिला से मूर्ति क्यों बनेगी

कई लोगों के मन में सवाल आता है कि इन्हीं शिलाओं से रामलला और माता सीता की मूर्तियां क्यों बनाई जाती हैं। शालिग्राम(Shaligram) को भगवान विष्णु का निराकार रुप माना जाता है।

इनकी गिनती भगवान विष्णु के 24 अवतारों में होती है। ऐसा माना जाता है कि अगर Shaligram पत्थर गोल है तो वो नारायण का गोपाल के रूप हैं।

यदि शिला का आकार लंबा मछली के रुप का है, तो इसे मत्स्य अवतार माना जाता है। ऐसी ही मान्यता है कि यदि शालिग्राम (Shaligram) कछुए के आकार की है, तो इसे कूर्म या कच्छप का प्रतीक माना जाता है।

Also Read : Ayodhya Ram Mandir Trust Chief Tests Positive For Coronavirus, Attended Bhoomi Poojan With PM Modi

इसी कारण से इस शिला के लिए प्राण प्रतिष्ठा की जरूरत नहीं होती है। इस शिला को किसी भी मंदिर में रखकर सीधे पूजा की जा सकती है। यह भी एक कारण है, जिस वजह से इसे हिंदू धर्म में शालिग्राम का विशेष महत्व है।

शिवलिंग की तरह शालिग्राम (Shaligram) पत्थर भी बड़ी मुश्किल से मिलता है। अधिकतर शालिग्राम पत्थर नेपाल के मुक्तिनाथ क्षेत्र में काली गंडकी नदी के किनारे पर ही पाए जाते हैं।

Tags: AyodhyaCM YogiCm Yogi AdityanathGandki riverGorakhnath TempleJanakpurNepalRam mandirShaligramअयोध्यागंडकी नदीगोरखनाथ मंदिरजनकपुरधार्मिक नगरीनेपालभगवान विष्णुराम मंदिरशालिग्रामसीएम योगी
ADVERTISEMENT
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech

Copyright © 2026 stackumbrella.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • RSS Feeds
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • Gold And Silver
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • हैल्‍थ
    • इंफोर्मेटिव
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश

Copyright © 2026 stackumbrella.