हाल ही में ड्रग्‍स केस को लेकर चर्चाओं में रह चुके आर्यन खान (Aryan Khan) आज 23 साल के हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर बड़े बड़े सितारे उन्‍हें जन्‍मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। बीते कुछ दिनों पहले आर्यन खान लगभग एक महीनें जेल में रह कर आए हैं हालांकि वे इस केस में जमानत पर बाहर आ चुके हैं।

हम से कई लोग आर्यन खान को या तो शाहरूख खान (Shahrukh Khan) के नाम या ड्रग्‍स केस जुडे होने पर जानते हैं लेकिन क्‍या आपको पता है आर्यन खान कुछ हिट फिल्‍मों में भी काम कर चुके हैं जिनसे शायद आप अंजान हैं।

आज Aryan Khan के जन्‍मदिन के मौके पर आइए बात करते हैं उन फिल्‍मों (Aryan Khan flims) की जिनमें आर्यन खान अपनी परफॉर्मेंस दे चुके हैं।

1. कभी खुशी कभी गम: 

सिल्वर स्क्रीन के साथ आर्यन की पहली फिल्‍म कभी खुशी कभी गम थो जो (2001) रिलीज हुई थी।  जहां उन्होंने अपने पिता शाहरुख खान द्वारा निभाए गए मुख्य किरदार के बचपन को चित्रित किया। तब से, मुख्य रूप से अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने के लिए, युवा काफी हद तक सुर्खियों से दूर रहा था।

इसके अलावा आर्यन खान लंदन में प्रतिष्ठित सेवनोक्स में अपनी स्कूली शिक्षा के बाद, आर्यन ने फिल्म निर्माण और लेखन में डिग्री हासिल करने के लिए दक्षिणी कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया।

2. कभी अलविदा ना कहना:

आर्यन साल 2006 में आई शाहरूख की फिल्म कभी अलविदा ना कहना में एक बच्‍चे की भूमिका निभाते दिखाई दिए। इस फिल्म में शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और प्रीति जिंटा ने काम किया था।

3. ‘हम हैं लाजवाब’: 

आर्यन खान ने एनिमेटेट फिल्म ‘हम हैं लाजवाब’ में अपनी आवाज दी। इस फिल्‍म के लिए आर्यन खान को बेस्ट चाइल्ड वॉयस ओवर आर्टिस्ट का अवॉर्ड भी मिल चुका है।

4. “द लॉयन किंग”:

2019 में, उन्होंने द लायन किंग (2019) के हिंदी-डब संस्करण में अपनी आवाज से अभिनय की शुरुआत की, जहां उन्होंने सिम्बा के किरदार को आवाज दी। आर्यन और शाहरुख़ की आवाज़ के साथ रिलीज हुआ इस हॉलीवुड फिल्‍म का टीजर काफी चर्चाओं में रहा था।

हांलाकि इसके बाद आर्यन खान किसी फिल्‍म में नहीं दिखाई दिए लेकिन फिल्‍मों रूचि होने के कारण उनके बॉलीवुड में आने वाली कई फिल्‍मों में देखा जा सकता है। बॉलीवुड खबरों और आर्यन के इंटरव्‍यू के अनुसार वे एक फिल्‍ममेकर बनना चाहते हैं।

यह भी जरूर पढें – Aryan Khan Bail Live Updates: 27 दिन बाद जेल से बाहर आए आर्यन खान, यहां देखें लाइव वीडियो: