इसके बाद बैरक की खिड़की में उस पर लटक गया। शाम को जब जेल का कर्मचारी उसे चाय देने पहुंचा तो घटना का पता चला और उसके बाद तुरंत अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर उसे फंदे से उतरवाया।
जिला जेल सीहोर के जेलर संजय सेलम ने StackUmbrella से बात में बताया कि जब सागर को फंदे से उतारा गया तो उसकी सांसें चल रहीं थीं। उसे जल्दी ही जेल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल सीहोर ले जाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पांच दिन पहले ही प्रेमिका को उतारा था मौत के घाट :
इंदौर से बिलासपुर के बीच चलने वाले 08233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस में इंदौर निवासी मुस्कान हाड़ा की उसके प्रेमी ने बहस के बाद गला रेंतकर हत्या कर दी थी। मुस्कान अपने किसी मित्र से मिलने भोपाल आ रही थी। इसी दौरान सागर से उसकी बहस हुई। बाद में वो चीखते हुए भागने लगी और लड़खड़ाकर गिर गई। जिसके बाद सागर ट्रेन के धीरे होते ही उतरकर भाग गया।
गिरफ्तार होने के बाद सागर ने पुलिस को बताया कि उसका और मुस्कान का अफेयर था। जिसके बाद मुस्कान अपने पति को छोड़कर सागर के साथ रहने लगी थी। बाद में उसने सागर को छोड़ किसी अन्य युवक से दोस्ती कर ली थी। इस दौरान मुस्कान ने सागर से बातचीत कम कर दी थी। इसी को लेकर सागर मुस्कान से खफा चल रहा था।
यह भी पढ़ें : शादीशुदा प्रेमिका का किसी और से चल रहा था प्रेम प्रसंग, नाराज प्रेमी ने चलती ट्रेन में ले ली जान