Sagar Serial Killer Arrested In Bhopal: आपको बता दे की सागर का सीरियल किलर अब तक 6 चौकीदारों की हत्या कर चुका है, आज भोपाल में उसे पकड़ लिया गया है। सागर जिले में लगातार चौकीदारों की हत्या करने के बाद खूनी भोपाल भाग आया था। उसकी पहचान सागर जिले के केसली गांव के शिवप्रसाद के रुप में की गयी है। उसकी उम्र केवल 19 वर्ष की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार खूनी मानसिक रुप से अस्वस्थ है, जो बाहर सो रहे चौकीदारों के सिर को बुरी तरह से घायल कर उनकी हत्या कर देता था। भोपाल आने के बाद भी इसने एक चौकीदारों को मौत की नींद सुला दी, मार्बल दुकान में सो रहे चौकीदार की हत्या कर दी थी।

ऐसे पकड़ा गया खूनी

खूनी ने सागर जिले में 30 अगस्त को आखिरी हत्या की थी और हत्या करने के बाद मृतक का फोन उठाकर ले आया था।  सागर जिले के पुलिस उसी फोन की लोकेशन को ट्रेस करते हुए भोपाल आ पहुंची और पुलिस ने आरोपी को खजूरी सड़क थाना क्षेत्र से धर दबोचा। आरोपी पैसे और मोबाइल को चुराने के बाद चौकीदारों की हत्या कर देता था। पुलिस जल्द ही पूरे मामले का प्रेंस कॉन्फ्रेंस करेंगी।  

KGF फिल्म के रॉकी भाई के किरदार से था प्रेरित

सीरियल किलर चौकीदारों को मारने के मिशन पर था जो भी चौकीदार ड्यूटी के समय सोते थे उन्हें वह मौत के घाट सुला देता था। बहुचर्चित फिल्म KGF के रॉकी भाई से प्ररेति था जो भी हाथ में मिलता उसी से खून कर देता था।

पकड़े गए खूनी पर नरोत्तम मिश्रा का बयान 

6 हत्याएं कर चुका है

खूनी अभी तक 6 हत्याएं कर चुका है, उसके मौत का तांडव मई महीने से शुरु हुआ। जिसके बाद उसने अगस्त महीने में लगातार तीन दिन में तीन हत्याएं की उसके बाद वह भाग कर भोपाल आ पहुचां। यहां आकर भी उसने गुरुवार की रात एक मार्बल की दुकान में सो रहे चौकीदार की हत्या कर दी। कथित तौर पर बताया जा रहा है  उसने एक हत्या पुणे में भी की है। ऐसे मिलाकर वह अब तक 6 लोगों को मार चुका है।

Follow Us on Google News: Stackumbrella Hindi