Top News

देखिए क्‍या हुआ जब रानू मंडल ने गाया बचपन का प्‍यार, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो-

छत्तीसगढ़ के रहने वाले सहदेव दिरडो का गाना ‘बच्चन का प्यार’ सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। बादशाह द्वारा बनाया गया नया वर्जन यूट्यूब पर ट्रेडिंग में है। अब इस गाने को रानू मंडल भी गुनगुनाते दिखाई दे रही हैं रानू मंडल कुछ दिनों पहले इंटरनेट की बदौलत चर्चाओं में आयी थी जिनका गाना तेरी मेरी कहानी इंटरनेट पर काफी वायरल हुआ था।

सेक्रेड अड्डा नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इसमें एक शख्स माइक पकड़े नजर आ रहा है और रानू मंडल ‘बचपन का प्यार’ गा रही हैं। रानू मंडल के इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

यहां देखें वीडियो:

दूसरी तरफ बॉलीवुड के मशहूर हिपहॉप शिंगर बादशाह द्वारा बनाया गया बचपन का प्‍यार नया वर्जन दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है कुछ ही दिनों में गाना 75 मिलियन व्‍यूज पार कर चुका हैं।

गौरतलब है कि सहदेव दिर्डो ने साल 2019 में अपने स्कूल में ‘बचपन का प्यार’ गाया था और उनके शिक्षक ने इसे रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था। अब आम से लेकर खास तक हर कोई इस गाने को गा रहा है।

रानू मंडल की बात करें तो साल 2019 में उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था. वीडियो में रानू मंडल ‘एक प्यार का नगमा है’ गाना गाती नजर आ रही हैं. यह वीडियो इतना वायरल हुआ कि हिमेश रेशमिया ने उन्हें गाने का मौका भी दिया और वह रातों-रात स्टार बन गईं। लेकिन उनका स्टारडम ज्यादा दिन नहीं चला।

यह भी जरूर पढें- बेवकूफ़ी की हद: सोशल मीडिया पर वायरल फेम सहदेव को गिफ्ट मे मिली 23 लाख की कार, बादशाह ने बनाया नया गाना-

Share post: facebook twitter pinterest whatsapp