राजस्थान सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष बालिकाओं के राजस्थान फ्री स्कूटी स्कीम संचालित की जा रही है, जिसमे उन्हें निशुल्क स्कूटी वितरित की जा रही है। खासतौर पर कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना और देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना यह दोनों योजनाएं राजस्थान में काफी लोकप्रिय हो चुकी हैं।
परंतु हाल ही में इन स्कूटी योजनाओं में बदलाव की घोषणा की गई है। जी हां, भजनलाल सरकार ने हाल ही में राजस्थान फ्री स्कूटी स्कीम के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है, जिसके लिए अब प्रत्येक छात्रा को कुछ विशेष काम करने होंगे, वरना फ्री स्कूटी का सपना पूरा नहीं हो पाएगा।
राजस्थान फ्री स्कूटी स्कीम के अंतर्गत पहले सरकार बालिकाओं को सीधा स्कूटी देती थी। परंतु अब इस योजना में कुछ विशेष बदलाव किए जा रहे हैं। अब स्कूटी वितरित करने की जगह राजस्थान सरकार राजस्थान फ्री स्कूटी स्कीम के अंतर्गत बालिकाओं को DBT के माध्यम से स्कूटी खरीदने का पैसा देगी। यह सुविधा कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना और देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना दोनों में लागू की गई है।
राजस्थान फ्री स्कूटी स्कीम में क्या बदलाव हुए हैं?
राजस्थान सरकार पहले राजस्थान फ्री स्कूटी स्कीम के लिए पहले कुछ खुद स्कूटी खरीदती थी और फिर उनका वितरण छात्राओं को किया जाता था। इस प्रक्रिया में कई बार दो-तीन साल की देरी हो जाती थी। ऐसे में छात्राएं पढ़ाई पूरी कर लेती थी पर उन्हें समय पर स्कूटी नहीं मिल पाती थी।
परंतु सरकार ने इस झंझट को खत्म करते हुए स्कूटी की राशि वितरित करने का निर्णय लिया है। मतलब अब राजस्थान फ्री स्कूटी योजना में पात्र बालिकाओं को स्कूटी देने की बजाय उन्हें एक तय राशि सीधा उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी। इससे छात्राएं सही समय पर अपनी पसंद की स्कूटी खुद खरीद पाएंगी।
क्यों लिया गया यह बड़ा फैसला?
राजस्थान फ्री स्कूटी स्कीम के अंतर्गत स्कूटी खरीदने और वितरण में भारी देरी का सामना करना पड़ रहा था। इस दौरान बालिकाओं को काफी परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा था। स्कूटी वितरण में होने वाली देरी, ट्रांसपोर्ट, स्टोरेज की समस्या इत्यादि से सरकार भी परेशान हो चुकी थी। कॉलेज पर भी अतिरिक्त जिम्मेदारी आ रही थी। साथ ही छात्राओं को भी दो से तीन साल का इंतजार करना पड़ रहा था। इन सभी झंझटों को एक ही चुटकी में हल करने के लिए अब DBT व्यवस्था शुरू की गई है।
इस योजना से कितनी छात्राओं को मिलेगा लाभ ?
राजस्थान फ्री स्कूटी स्कीम के अंतर्गत 2024-25 में 25,977 छात्राओं को फ्री स्कूटी का लाभ मिला था। 2025-26 में उत्तीर्ण होने वाली छात्राओं को भी लगभग इतना ही फायदा मिलने वाला है। लगभग 25,000 से ज्यादा छात्राएं 2026 में फ्री स्कूटी योजना की उचित पात्र घोषित की जा चुकी है और अब उन्हें DBT द्वारा लाभ राशि मिलेगी।
फ्री स्कूटी योजना का लाभ लेने के लिए अब छात्राओं को क्या करना होगा?
- राजस्थान फ्री स्कूटी स्कीम का लाभ लेने के लिए छात्राओं को अपने बैंक अकाउंट खोलने होंगे।
- यह बैंक अकाउंट छात्राओं के नाम पर होना जरूरी है।
- फ्री स्कूटी योजना के अंतर्गत फॉर्म भरने के दौरान बैंक डिटेल अपडेट कर लेनी होगी।
- इसके साथ ही आवेदन फार्म के साथ पासबुक या कैंसिल चेक की कॉपी अपलोड करनी होगी।
- छात्रओं को ईमित्र केंद्र पर जाकर इसका सत्यापन करवाना होगा।
- बता दें बैंक डिटेल अपडेट करने की अंतिम तिथि पहले 7 मई 2026 थी जिसे अब आगे बढ़ा लिया गया है।
कुल मिलाकर राजस्थान सरकार द्वारा उठाया गया यह विशेष कदम राजस्थान फ्री स्कूटी स्कीम राजस्थान सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष बालिकाओं के राजस्थान फ्री स्कूटी स्कीम संचालित की जा रही है, भजनलाल सरकार ने हाल ही में राजस्थान फ्री स्कूटी योजना के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है, जिसके लिए अब प्रत्येक छात्रा को कुछ विशेष काम करने होंगे, वरना फ्री स्कूटी का सपना पूरा नहीं हो पाएगा। को पहले से और ज्यादा लाभकारी बनाएगा। यहां अब सरकार स्कूटी वितरण स्टोरेज इत्यादि के झंझट से मुक्त होने के साथ-साथ बालिकाओं को समय पर स्कूटी खरीदने की राशि दे पाएगी।
DBT के जरिए योजना का पैसा सीधा बच्चियों के खाते में पहुंचेगा जिससे बालिकाएं अपनी पसंद की स्कूटी खुद खरीद पाएगी। सीधा खाते में पैसा पाने के लिए बालिकाओं को थोड़ी मेहनत करनी होगी, परंतु सत्यापन के बाद बैंक खाते में डायरेक्ट डिपॉजिट मिलने पर बालिकाओं को स्कूटी खरीदने में अब दो-तीन सालों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
Read More:MP बोर्ड फ्री स्कूटी योजना 2026: 12th टॉपर छात्राओं को फ्री स्कूटी…जाने कब और कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

















