कोरोना के चलते कई अजीबों गरीब खबरें सामने आ रही हैं, हम सभी इस बात से परिचित है कि कोरोना संकट के दौरान मास्‍क पहनना कितना महत्‍वपूर्ण है। इसी को लेकर पुणे के पिंपरी चिंचवड से आयी खबर में एक व्‍यक्ति ने सोने का मास्‍क बनवाया जिसकी कीमत लगभग 3 लाख रूपये है।  

सोने के बहुत बड़े शौकीन शंकर से जब इस बारे में चर्चा की गई तो उन्‍होनें बताया कि वह सोना पहनने के बहुत बड़े शौकीन हैं, और इसी कारण वह गले में सोने की मोटी-मोटी चेन, कलाई में ब्रेसलेट आदि पहनने का शौक रखते हैं।

सोने के मास्‍क के बारे में जब उनसे पूछा गया तो उन्‍होनें कहा “मैंने कोल्हापुर में एक शख्स को चांदी का मास्‍क पहने हुए टीवी पर देखा और मेरे मन में भी सोने का मास्‍क बनवाने का विचार आया।”

सोशल मीडिया पर यह खबर काफी वायरल हो रही है और लोगो के इस पर काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

यह भी जरूर पढ़े- कोरोना से लड़ते हुए डॉक्टर ने किया धमाकेदार डांस वीडियो हुआ वायरल