हैदराबाद: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह एक ऐम्‍बुलेंस के सामने लगे ट्रैफिक को तेजी से हटाते हुए देखा जा सकता है। ट्रैफिक कांस्टेबल एम्बुलेंस के लिए ट्रैफिक जाम हटाने के लिए लगभग दो किमी दोड़ा। घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने के बाद लाखों लोगों का दिल जीत रहा है।

यहां देखें वीडियो-

ट्रैफिक पुलिस कांस्‍टेबल बाबजी के इस प्रयास की प्रशंसा पूरे प्रशासन द्वारा की जा रही है। सोशल मीडिया पर भी नेटिजन्स वायरल वीडिया पर प्रतिक्रियाएं देते हुए पुलिकर्मी के काम की सराहना कर रहे हैं।

ट्रैफिक पुलिस कांस्‍टेबल बाबजी ने कहा कि उन्‍हें जनता से मिली सराहना ने अपार संतुष्टि दी। “मुझे खुशी है कि मैं एम्बुलेंस के गुजरने का रास्ता साफ कर सका। मुझे नहीं पता कि मरीज कौन था और उसे किस अस्पताल में ले जाया जा रहा था।”- पुलिसकर्मी का बयान।

य‍ह भी जरूर पढ़े- विराट कोहली वर्थडे स्पेशल: रन मशीन कोहली के टॉप 10 रिकॉर्ड्स जिन्हें तोड़ पाना है नामुमकिन