24 फरवरी को हुए दिल्‍ली दंगे की घटना से हम सभी भलीभांति वाकिफ हैं, इस दंगे में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जिनमें से एक AAP पार्टी के नेता ताहिर हुसैन भी शामिल थे। उन्‍हीं को लेकर 3 जून को दिल्‍ली पुलिस की तरफ से एक चौंका देने वाला खुलासा सामने आया है।

दिल्ली पुलिस ने कड़कड़डूमा कोर्ट में दिल्ली दंगों के मामले में 1,030 पन्नों की चार्जशीट दायर की है, जिसमें कहा गया है कि निलंबित AAP पार्षद ताहिर हुसैन ने पूर्वोत्तर दिल्ली के चांद बाग इलाके में हुई हिंसा में “निर्णायक भूमिका” निभाई। पुलिस ने कहा, “इस मामले में ताहिर हुसैन सहित 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।” पुलिस ने कहा कि हुसैन के छोटे भाई शाह आलम को भी गिरफ्तार किया गया था।

यह भी जरूर पढ़े- दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष पद से हटाये गये मनोज तिवारी इन्होनें ली जगह

मामला 24 फरवरी को ताहिर हुसैन के घर के बाहर हुई हिंसा के संबंध में था। एक नोट में पुलिस ने कहा है, “इस मामले में ताहिर हुसैन सहित पंद्रह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।” आरोप पत्र में आरोप लगाया गया है कि Delhi उत्तर पूर्वी दिल्ली में दंगे भड़काने की गहरी साजिश थी ’।

पुलिस का सीधा आरोप है कि दंगो की तैयारी से बहुत पहले से की गई यह एक सोची समक्षी साजिश थी और पहले से तय किया गया था कि राष्‍ट्रपनि डोनाल्‍ड ट्रंप के दिल्‍ली आते ही दंगे कराये जाऐगें।

यह भी जरूर पढ़े- इंतकाल से पहले वाजिद खान ने अपनो के लिए गाया था ख़ूबसूरत गाना देखें वीडियो