Meghalaya Election: मेघालय चुनाव (Meghalaya Election) को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रचार करनें में जी तोड़ मेहनत की है और अभी भी जारी है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी तुरा में जनसभा को उद्बोधन दिया।

पीएम ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और कांग्रेस को भी आढ़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल मोदी की मौत का इंतजार कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कई मसलों पर बात की और जोर देते हुए कहा कि मेघालय (Meghalaya Election) की जनता भाजपा को सरकार के तौर पर लाएगी।

मोदी की मौत का इंतजार

पीएम मोदी ने तुरा में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्ष के लोग काफी मायूस हुए जा रहे हैं और ऊटपटांग बयानबाजी कर रहे हैं। विपक्षी दल मोदी की मौत का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं।

ये लोग कह रहे हैं कि कब्र खुदेगी, लेकिन जनता जवाब दे रही है कि कमल खिलेगा। मैं आप सभी को बताना चाहता हूं कि मेघालय (Meghalaya Election) में बीजेपी सरकार यानी घोटालों और करप्शन से मुक्ति है।

Meghalaya Election
credit: google

मेघालय (Meghalaya Election) में BJP सरकार मतलब गरीबों को पक्का मकान, बिजली और पानी देने वाली सरकार। मेघालय में BJP सरकार यानी- यहां की महिलाओं, बहनों और बेटियों की दिक्कत कम करने वाली सरकार। मेघालय में बीजेपी यानी- कनेक्टिविटी बढ़ाने वाली सरकार।

जनजातीय विकास को समर्पित रही भाजपा

पीएम मोदी का कहना है कि बीजेपी हमेशा से जनजातीय विकास के लिए समर्पित रही है। कांग्रेस की सरकारें आदिवासियों के लिए जितना बजट रखती थीं, उससे पांच गुना अधिक बजट हमने दिया है।

उन्होंने जनता को यह मैसेज दिया कि बीजेपी जाति-धर्म से ऊपर उठकर लोगों के लिए काम करती है। ऐसी योजनाएं बनाने में विश्वास रखती है, जिससे सभी को फायदा हो सके।

Meghalaya Election
credit: google

विपक्ष पर अपनी बातों के जरिए पीएम ने एक मैसेज दिया कि बीजेपी के लिए सबका साथ, सबका विकास ही असली सेक्युलिरिज्म है।

Also Read: Spotify Uses Artificial Intelligence to Enhance User Experience!! Check Out the All-New DJ by Spotify….

मेघालय में होंगे चुनाव (Meghalaya Election)

बता दें कि मेघालय में 27 मार्च को वोटिंग (Meghalaya Election) होने वाली है और दो मार्च को नतीजे आएंगे। अभी इस वक्त वहां पर कांग्रेस की सरकार है, हालांकि बीजेपी ने टक्कर देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

Also Read: गृहमंत्री अमित शाह आज सतना दौरे पर , सतना को मेडिकल कॉलेज की सौगात