प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में, अपने ट्वीटर अकाउंट से गुजरात के मोढ़ेरा में प्रतिष्ठित सूर्य मंदिर का एक सुंदर वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो लोगों को काफी आकर्षित कर रहा है, साथ ही यह उपयुक्त रूप से विरासत स्थल की सुंदरता को दर्शाता है।

“मोढेरा का प्रतिष्ठित सूर्य मंदिर बारिश के दिनों में शानदार दिखता है! ” प्रधानमंत्री ने ट्वीट करते हुए कैप्‍सन दिया। वीडियो में मंदिर से पानी के झरने बहते हुए देखा जा सकता है जो लोगो को काफी आ‍र्कषित कर रहा है।

यह भी जरूर पढ़े- रायगढ़ बिल्डिंग हादसा: जिंदा बाहर निकला 19 घंटे से मलबे में फसा 4 साल का बच्चा देखें वायरल वीडियो

पुष्पावती नदी की पृष्ठभूमि पर स्थित, यह गुजरात के मोढ़ेरा में सोलंकी शासकों की विरासत में से एक है।

यहां देखें वीडियो-

ट्वीट शेयर किए जाने के तुरंत बाद ही यह सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। लोगों ने इस जगह की सुंदरता पर अपनी अलग अलग प्रतिक्रियाएं साझा की-

यह भी जरूर पढ़े- वायरल वीडियो: दिल्ली के मजदूर ने फेमस न्यूजीलैंड यूट्यूबर को दी गाली कहा “कोरोना है तू “