कराची: पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत से सोमवार सुबह एक दर्दनाक खबर सामने आयी है जिसमें दो ट्रेनों की टक्कर में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और 50 अन्य घायल हो गए।

डॉन न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, लाहौर से कराची जा रही सर सैयद एक्सप्रेस कराची से सरगोधा के रास्ते में पटरी से उतर जाने के बाद मिल्लत एक्सप्रेस से टकरा गई।

खबरों के मुताबिक मिल्लत एक्सप्रेस ट्रेन के लगभग 8 डिब्बे पलटने से  30 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर सामने आयी है। और बताया गया है कि इस आदसे में 50 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घायलों में से कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

घोटकी जिले के डिप्‍टी कमिश्‍नर का बयान है कि मौत की संख्‍या में इजाफा हो सकता है हालांकि घटना स्‍थान पर जल्‍दी पहुंचकर कई लोगों की जान बचा ली गई है।

घटना के कुछ वीडियो ऑनलाइन सामने आए हैं जो हैरान कर देने वाले हैं, pakistan train accident videos- 

यह भी जरूर पढ़ें- ब्रेकिंग न्‍यूज: नागिन 3 के स्‍टार pearl v puri बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला