News: OYO founder’s father dies: oyo फाउंडर रितेश अग्रवाल के पिता रमेश अग्रवाल का शुक्रवार को निधन हो गया है। खबरों के मुताबिक, गुरुग्राम में एक ऊंची बिल्डिंग से गिरने के कारण उनकी मौत हो गई है।

ओयो के एक प्रवक्ता ने रितेश अग्रवाल के पिता की मौत की पुष्टि की है। साथ ही रितेश अग्रवाल ने भी एक बयान जारी कर कहा है कि उनके पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे उनका निधन हो गया है। (OYO founder’s father dies)

20 वे मंजिल से गिरने पर गई जान (OYO founder’s father dies)

डीसीपी ईस्ट गुरुग्राम के मुताबिक घटना की जानकारी करीब एक बजे प्राप्त हुई। पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची तो पता चला कि रमेश अग्रवाल की मौत 20वे फ्लोर से गिरने के चलते हुई है। वो DLF क्रिस्टा सोसायटी में रहते थे।

पुलिस के अनुसार, वो अपने घर की बालकनी से गिर पड़े, जिस वजह से उनकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक हादसे के वक्त घर के अंदर बेटा रितेश अग्रवाल, बहू और उनकी पत्नी भी मौजूद थीं।

OYO founder's father dies
Credit- Google

सात मार्च को रितेश अग्रवाल ने गीतांशा सूद से शादी की थी। शादी के तीन दिन बाद ही यह घटना घट गई।

Also Read: The Definition of Classic Cars in France

निजता का सम्मान करें (OYO founder’s father dies)

रितेश अग्रवाल ने कहा कि भारी मन से मैं और मेरा परिवार यह बताना चाहता है कि हमारे मार्गदर्शक और शक्ति, मेरे पिता रमेश अग्रवाल का 10 मार्च को निधन हो गया है।

OYO founder's father dies
Credit- Google

उन्होंने एक पूरा जीवन जिया और हर दिन मुझे और कई लोगों को प्रेरित किया। उनकी मृत्यु हमारे परिवार के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान है। उनके शब्द हमारे दिलों में गूंजते रहेंगे। हम सभी से रिक्वेस्ट करते हैं कि इस दुख की घड़ी में हमारी निजता का सम्मान करें।

Also Read: Men’s Period: क्या पुरुषों को भी होते हैं पीरियड्स, सर्वे में सामने आए चौंकाने वाली बात। जान लें पूरी खबर!