हाल ही में प्रधानमंत्री के मन की बात का वीडियो यूट्यूब पर काफी नपसंद किया जा रहा है। मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर महीने देश की गतिविधयों के बारे में बात करते नजर आते हैं और लोग उनके इस कार्यक्रम को काफी पसंद भी करते हैं।

लेकिन हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात को यूट्यूब और सोशल मीडिया पर नपसंद किया जा रहा है। इसकी नपसंद की वजह अपने संबोधन में जेईई और एनईईटी विषय को छोड़ देने के बाद शुरू हुई, और भी लोग इस वीडियो को जमकर डिसलाइक कर रहे हैं।

छात्रों को उम्मीद थी कि पीएम मोदी विभिन्न परीक्षाओं पर चल रहे विवाद के बारे में बात करेंगे, पीएम द्वारा अपने संबोधन में यह विषय छोड़ देने के बाद कई छात्र निराश हैं। और इसी वजह से लोग पीएम की मन की बात को पसंद नहीं कर हैं।

उनके कार्यक्रम के बाद, ट्विटर पर #Mann_Ki_Nahi_Student_Ki_Baat टैंड कर रहा है।  JEE (मुख्य) अप्रैल 2020 और NEET स्नातक परीक्षाएं सितंबर में होने पर छात्र विरोध कर रहे हैं।

नेटिज़न्स सिर्फ इतने पर ही नहीं रुके उनके विरोध को चिह्नित करने के लिए YouTube पर ‘मन की बात’ के वीडियो पर कमेंट पर भी विरोध जता रहे हैं।

वर्तमान में आया मन की बात का ऐपिसोड डीडी न्यूज, पीएमओ इंडिया, नरेंद्र मोदी और भाजपा के यूट्यूब चैनल पर वीडियो अब तक का सबसे नापसंद वीडियो है।

वर्तमान में नापसंद की संख्या देखें:

यह भी जरूर पढ़े- ये वायरल वीडियो सबूत हैं, अगर तरीका अलग हो तो पढाई भी सकती है मजेदार