NZ vs PAK: 3 वनडे मैच और 5 टी 20 मैचों की सीरीज खेलने पाकिस्‍तान टूर पर पहुंची न्‍यूजीलैंड टीम को अब न्‍यूजीलैंड सरकार ने पहले मैच से कुछ देर पहले वापस बुलाने के आदेश दे दिए हैं। इसके पीछे की वजह न्‍यूजीलैंड सरकार ने सुरक्षा व्‍यवस्‍था की कमजोरी बताई है।

न्‍यूजीलैंड के मुख्य कार्यकारी डेविड व्हाइट ने अपने बयान में कहा कि उन्हें जो सलाह मिल रही थी, उसे देखते हुए दौरे को जारी रखना संभव नहीं था।

“मैं समझता हूं कि यह पीसीबी के लिए एक झटका होगा, जो शानदार मेजबान रहा है, लेकिन खिलाड़ियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और हमारा मानना है कि यह एकमात्र जिम्मेदार विकल्प है। इसलिए टीम को वापस बुलाना अच्‍छा निर्णय है” न्यूजीलैंड क्रिकेट प्लेयर्स एसोसिएशन के मुख्य कार्यकारी हीथ मिल्स ने मिस्टर व्हाइट की भावनाओं को प्रतिध्वनित किया। “हम इस पूरी प्रक्रिया में रहे हैं और निर्णय का पूरा समर्थन करते हैं,” उन्होंने कहा।

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया:  

यह भी जरूर पढें- MI vs CSK IPL 2021 Playing 11 Prediction: मुंबई बनाम चैन्‍नई मैच में हो सकते हैं ये बडे बदलाव-