RelatedPosts
बॉलीवुड एक्ट्रेस-डांसर नोरा फतेही का मंगलवार की शाम 21 दिसंबर की शाम उस वक्त दर्दनाक हादसा हो गया, जब वह पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के साथ ‘Dance Meri Rani’ के लॉन्च इवेंट में थीं। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना उस समय घटी जब नोरा अपने लॉन्च में व्यस्त थी।
हालांकि कार के एक्सीडेंट के समय नोरा फतेही कार में उपलब्ध नहीं थीं। एक्सीडेंट के समय सिर्फ नोरा का ड्राइवर उनकी कार में था। बताया जा रहा है कि नोरा के ड्राइवर ने एक ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी।
रिपोर्ट से पता चलता है कि जब दुर्घटना हुई तब नोरा कार में नहीं थी। उनके ड्राइवर द्वारा ऑटो में टक्कर मारने के बाद, दर्शकों को सड़क पर उसका कॉलर खींचते देखा गया। उसने कथित तौर पर ऑटो चालक को 1000 रुपये दिए तब जाके लोगों ने उसे छोडा।

इसके अलावा आपको बतां दें कि नोरा इन इन दिनों अपने नए म्यूजिक वीडियो ‘नाच मेरी रानी’ (Dance Meri Rani) के स्किवल को लेकर सुर्खियो में हैं। यह गाना पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा (Guru Randhawa) के साथ आने वाले हैं जिसमें एक्ट्रेस का ‘जलपरी’ लुक सुर्खियां बटौर रहा है।
इस बीच, करोड़पति ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ नोरा के कथित रिश्ते की खबरों भी सुर्खियों में है। ईडी ने चंद्रशेखर के खिलाफ दर्ज 200 करोड़ रुपये के पीएमएलए मामले में अभिनेत्री से कई बार पूछताछ की है। वह उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्हें चंद्रशेखर ने कई मंहगें गिफट भेजे थे।















