• Latest
  • Trending
  • All

महामारी के इस दौर में योग के इन उपायों को करने से नहीं होगा कोरोना का डर

November 25, 2022
शपथ ग्रहण समारोह

तमिलनाडु में शपथ ग्रहण समारोह पर विवाद: ‘वंदे मातरम’ को प्राथमिकता देने पर उठा बवाल

May 11, 2026
सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ हत्या केस

पश्चिम बंगाल CID को बड़ी सफलता: सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ हत्या केस में 3 आरोपी गिरफ्तार

May 11, 2026
अमेरिका ईरान हमला ट्रंप

अमेरिका ईरान हमला ट्रंप: क्या सच में होगी जंग? जानिए पूरी सच्चाई

May 11, 2026
Khatron Ke Khiladi 15 में Orry

Khatron Ke Khiladi 15 में Orry की Entry!! PR स्टंट या गेम चेंजर स्ट्रेटजी??

May 11, 2026
नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीयों से एक साल तक सोना न खरीदने के लिए क्यों कहा?

May 11, 2026
PM Modi Work From Home Appeal

PM Modi Work From Home Appeal क्या यह है लॉकडाउन का संकेत?? देश में मचा हड़कंप

May 11, 2026
Shukra Gochar

Shukra Gochar: शुक्र के मिथुन राशि में गोचर करने से इन 4 राशियों के बदल जाएंगे दिन, जानें क्या होगा लाभ?

May 11, 2026
PBKS vs DC

IPL 2026: PBKS vs DC मैच 55 – पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI, Dream11 और मैच डिटेल्स

May 11, 2026
पीएम मोदी की खर्च कटौती अपील पर विपक्षी हमले: क्या भारत आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है?

पीएम मोदी की खर्च कटौती अपील पर विपक्षी हमले: क्या भारत आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है?

May 11, 2026
iQOO 15T

iQOO 15T लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा: Dimensity 9500, 200MP कैमरा और 8000mAh बैटरी

May 11, 2026
राहुल गांधी और विजय

इंस्टाग्राम ने राहुल गांधी और विजय रील हटाई? MeitY ने आरोपों को गलत बताया, जानें पूरा मामला

May 11, 2026
मध्य प्रदेश लाडली बहन योजना

मध्य प्रदेश लाडली बहन योजना पर आया बड़ा अपडेट… 13 मई 2026 को आएगी 36वीं किस्त.. जाने किसे मिलेगा पैसा?

May 10, 2026
Monday, May 11, 2026
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • Gold And Silver
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • हैल्‍थ
    • इंफोर्मेटिव
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश
No Result
View All Result
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
No Result
View All Result
Home Top News

महामारी के इस दौर में योग के इन उपायों को करने से नहीं होगा कोरोना का डर

Dhananjay by Dhananjay
November 25, 2022
in Top News
0
VIEWS
whatsappShare on FacebookShare on Twitter
देश में कोरोना वायरस का खतरा एक बार फिर बढ़ने लगा है। महाराष्ट्र, केरल सहित कई राज्यों में पिछले एक सप्तह से आने वाले आंकड़े बहुत भयानक हैं। बात यदि मप्र की करें तो यहां के सबसे बड़े शहरों भोपाल और इंदौर में भी कोरोना भयानक तबाही फैला रहा है, लॉकडाउन के दौरान जो तस्वीरें भारतीयों के दिलों को सबसे ज्यादा दहला रही थीं। वो फिर से सामने आने लगी हैं। अस्पतालों से रोजाना कई कोरोना संक्रमितों के शव निकल रहे हैं, जिनके अंतिम संस्कार के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों को रात-बेरात फोन भी किए जा रहे हैं। 

इस खतरनाक तस्वीर के बीच भी वे कौन से उपाय हैं, जिन्हें अपनाकर हम महामारी के दौर में भी सुरक्षित रह सकते हैं और अपने दिन प्रतिदिन के कामों को सुरक्षित तरीके से कर सकते हैं। जानकारों की मानें तो इन उपायों की सहायता से हम न केवल स्वयं को सुरक्षित रख सकते हैं। साथ अपने रोग प्रतिरक्ष तंत्र (Immune System) को मजबूत कर अन्य बीमारियाें से भी बचे रह सकते हैं।

प्राणायाम मन को शांत कर मजबूत करता है इम्यून सिस्टम : 
जानकारों की मानें रोजाना प्राणायम करने से न केवल मन शांत होता है, बल्कि हमारा शरीर भी मजबूत होता है। साथ ही कुछ यौगिक क्रियाएं भी हमारे शरीर को स्वच्छ करने में मदद करती हैं। अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ की मानें तो लॉकडाउन के दौरान जिन लोगों ने भी घर पर रहते हुए नियमित योग और प्राणायम किए उनके शरीर का रोग प्रतिरक्षा तंत्र आश्चर्यजनक रूप से मजबूत मिला। 

RelatedPosts

शपथ ग्रहण समारोह

तमिलनाडु में शपथ ग्रहण समारोह पर विवाद: ‘वंदे मातरम’ को प्राथमिकता देने पर उठा बवाल

May 11, 2026
सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ हत्या केस

पश्चिम बंगाल CID को बड़ी सफलता: सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ हत्या केस में 3 आरोपी गिरफ्तार

May 11, 2026
अमेरिका ईरान हमला ट्रंप

अमेरिका ईरान हमला ट्रंप: क्या सच में होगी जंग? जानिए पूरी सच्चाई

May 11, 2026
नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीयों से एक साल तक सोना न खरीदने के लिए क्यों कहा?

May 11, 2026

साथ ही इन लोगों का जब एंटीबॉडी टेस्ट कराया गया तो इनकी एंटीबॉडी भी बड़ी हुई मिलीं।  महासंघ की मानें तो उनके द्वारा पिछले साल मई से ही इस दिशा में शोध शुरू कर दिए गए थे। जिसके नतीजे उम्मीद से ज्यादा अच्छे मिले हैं। महासंघ के प्रमुख योगगुरु मंगेश त्रिवेदी के अनुसार पिछले दस महीने में देश के सभी प्रांतों में दस लाख कोरोना मरीजों पर प्राणायाम और यौगिक क्रियाओं का अध्ययन किया गया।

जिन मरीजों पर अध्ययन किया गया वह सभी होम आइसोलेशन में थे। इन पेशेंट्स ने केवल आयुर्वेदिक दवाइयों के साथ रोजाना प्राणायाम और यौगिक क्रियाओं को किया। 

आयुष मंत्रालय को सौंपी गई है रिपोर्ट : 

इस दौरान सभी मरीजों का एंटीबॉडी टेस्ट भी कराया गया, जिसके बाद आए नतीजों ने सभी के चेहरों पर चमक ला दी है। महासंघ के अध्यक्ष मंगेश त्रिवेदी कहते बताते हैं कि जिन मरीजों पर यह रिसर्च की गई उनकी एंटीबॉडीज भी बढ़ी हुईं मिलीं। नतीजे साफ थे कि प्राणायम और यौगिक क्रियाओं के बाद हर व्यक्ति के शरीर में कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ने की क्षमता बढ़ गई।


साथ ही यह भी दावा किया जा रहा है कि इन मरीजों को किसी तरह की अंग्रेजी दवा भी नहीं दी गई। देश में योग पर पहली बार किए गए इतने बड़े सर्वे के अध्ययन की शोध रिपोर्ट भी आयुष मंत्रालय को सौंपी गई है।
 सर्वे में जिन प्राणायाम और यौगिक क्रियाओं को शामिल किया गया था, उनमें अनुलोम-विलोम, भस्त्रिका और कपाल-भाति प्रमुख रूप से शामिल हैं। इनके अलावा कुछ और प्राणायामों को भी इसमें शामिल किया जा सकता है। 

इन प्राणायामों से करें शरीर को मजबूत : 

1. नाड़ी शोधन प्राणायाम 
प्राणायम का नाम सुनते ही सबके मन में सबसे पहले अनुलोम-विलोम का ख्याल आता है। लेकिन अनुलोम-विलोम को वास्तव में नाड़ी शोधन प्राणायम भी कहा जाता है। घेरण्यसंहिता में इस प्राणायम को अमृत तुल्य माना गया है। माना जाता है कि इसको करने से स्वास्थ्य में तेजी से लाभ होता है। 

इस प्राणायाम में की शुरुआत बाएं नासिका से होती है। दाहिंने नासिका छिद्र को बंद कर बाईं नासिका से श्वास ली जाती है और इसे धीरे-धीरे दाएं ओर से छोड़ दी जाती है। इसके बाद यही प्रकिया दूसरी तरफ से होती है। यानि बाएं नासिका छिद्र को बंद कर दाएं से सांस ली जाती है और इसे उसी तरह धीरे-धीरे छोड़ दिया जाता है। इस तरह से एक चक्र पूरा होता है। शुरुआत में 5 चक्र करें और इसे 10 से 20 चक्र तक ले जाने की कोशिश करें। 

वहीं श्वास लेते समय जितना समय लगता है। उसके दोगुने समय में इसे छोड़ा जाए। यानि यदि श्वास लेने में 4 सेकेंड का समय लगा है तो श्वास को आठ सेकेंड या इससे ज्यादा समय में छोड़ा जाना चाहिए। इस प्राणायाम के अनेक लाभ हैं, जैसे  चिंता एवं तनाव कम करने, शांति, ध्यान और एकाग्रता को बढ़ाने में यह सहायक है। शरीर में ऊर्जा का मुक्त प्रवाह करने के साथ यह प्रतिरक्षा प्रणाली को भी मजबूत करता है। 

2. भस्त्रिका : 
‘भस्त्रिका’ भस्त्र शब्द से निकला है, जिसका अर्थ होता है ‘धौंकनी’। इस प्राणायाम में लौहार की धाैंकनी की तरह ही शरीर से आवाज निकलती है। इस प्राणायाम में श्वास को धीरे-धीरे 4 से 5 सेकेंड में लें। सांस को रोककर बलपूर्वक छोड़ दें। इस दौरान धौंकनी की तरह आवाज होती है। हालांकि दिल के मरीज, हाई ब्लड प्रेशर और एसिडिटी से पीड़ित मरीज को इसे नहीं करना चाहिए।  

3. भ्रामरी : 
भ्रामरी शब्द की उत्पत्ति ‘भ्रमर’ से हुई है, जिसका अर्थ होता है गुनगुनाने वाली काली मधुमक्खी। इस प्राणायम में धीमे-धीमे श्वास लेकर कुछ समय रोककर “म्म” का गुंजन करते हुए 20 से 25 सेकेंड में श्वास को छोड़ा जाता है। इस प्राणायाम को करने से मस्तिष्क शांत होता है। तनाव खत्म होता है। क्रोध कम होता है। मेडिटेशन करने वालों के लिए यह बहुत फायदेमंद है। साथ ही इसको करने से चिंता और डिप्रेशन भी खत्म होता है।

4. कपालभाति :
कपालभाति एक यौगिक क्रिया है, जो फेफड़ों को स्वच्छ करती है। इसमें सांस को तेजी से छोड़ते हैं। दिल के रोगी, चक्कर की समस्या वाले लोग, हाई बीपी, हर्निया, एसिडिटी और अल्सर वालों को इसे नहीं करना चाहिए।

इसका नियमित अभ्यास करने से वजन कम होता है। त्वचा में निखार आता है। बालों को सफेद होने से रोकते है। अस्थमा को कम करता है।  बलगम की शिकायत कम होती है। साइनस के उपचार में, पाचन क्रिया को सुधारने में , फेफड़ों की क्षमता बढ़ाने में,  कुंडलिनी शक्ति को जागृत करने में, कब्ज की शिकायत को दूर करने  काम आता है।

ADVERTISEMENT
Previous Post

भोपाल का लोहा बाजार जहां मिलता है 20 एमएम के नट से लेकर ट्रक का एक्सल

Next Post

स्‍कैम 1992 vs द बिग बुल: प्रतीक गांधी के सामने फेल हो सकते हैं अभिषेक बच्‍चन, जानिए क्‍या है वजह

Next Post

स्‍कैम 1992 vs द बिग बुल: प्रतीक गांधी के सामने फेल हो सकते हैं अभिषेक बच्‍चन, जानिए क्‍या है वजह

एक ही रात में चोरी हो गई सड़क, विधायक ने दर्ज कराई शिकायत पर अधिकारी सुस्त

StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech

Copyright © 2026 stackumbrella.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • RSS Feeds
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • Gold And Silver
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • हैल्‍थ
    • इंफोर्मेटिव
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश

Copyright © 2026 stackumbrella.