Nitin Gadkari ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली देहरादून के बीच बन रहा नया एक्सप्रेसवे इस साल दिसंबर तक शुरू हो जाएगा।

दिल्ली से देहरादून की दूरी

Nitin Gadkari : दिल्ली से देहरादून की दूरी दो घंटे में तय हो जाएगी। हालांकि दिल्ली से देहरादून के बीच बनाए जा रहे इस 212 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे की लागत करीब 12 हजार करोड़ रुपए है।

केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari ने पांचवें अयोध्या पर्व को संबोधित करते हुए बताया कि लोग दिल्ली से देहरादून अब सिर्फ दो घंटे में पहुंच सकेंगे। वहीं दिल्ली से हरिद्वार की दूरी भी 90 मिनट में पूरी हो जाएगी।

Nitin Gadkari
Credit: google

दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे का निर्माण दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। Nitin Gadkari ने बताया कि इस एक्सप्रेसवे का 60-70 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।

वही दूसरी तरफ बात शरद पवार की- शरद पवार ने अंबानी-अदाणी मामले में दिया बयान, कहां

एक्सप्रेसवे को कितने भागों में विभाजित किया गया-

Nitin Gadkari
Credit: google

Nitin Gadkari: बता दें कि दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे चार सेक्शन में बंटा हुआ है। यह दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर से शुरू होगा और दिल्ली के शास्त्री पार्क, खजूरी खास, मंडोला के खेकड़ा में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे, बागपत, शामली, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश से होते हुए देहरादून तक जाएगा।

Nitin Gadkari
Credit: google

Nitin Gadkari: खास बात यह है कि गणेशपुर से देहरादून के बीच के सेक्शन में जंगली जीवों को सुरक्षित रखने के लिए 12 किलोमीटर लंबा फ्लाइओवर बनाया जा रहा है। हाथियों के लिए विशेष कॉरिडोर, दो बड़े पुल और 13 छोटे पुल भी बनाए गए हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की यह खबर भी यात्रा से जुड़ी हुई है, आज द्रौपदी मुर्मू ने सुखोई 30 में भरी उड़ान..