सोशल मीडिया पर एक बार फिर लव जिहाद को लेकर आवाज उठ रही है और इस बार वजह निकिता हत्‍याकांड है दरहसल सोमवार को फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में अग्रवाल कॉलेज के बाहर निकिता तोमर नाम की 21 वर्षीय छात्रा की दो लोगों की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। पीड़िता ने पिछले महीने एक आरोपी तौफीक के खिलाफ छेड़छाड़ और उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी।

घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें हमलावर को अपनी कार से बाहर निकलते और अपनी रिवॉल्वर से निकिता को मारते हुए देखा जा सकता है।

यहां देखें वीडियो-

निकिता के घरवालों के वयान के अनुसार आरोपी का नाक तौफीक है,  एसजीएम नगर निवासी निकिता अंतिम वर्ष की बी.कॉम की छात्रा थी। आरोपी को अब गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना के बारे में बोलते हुए, एसीपी (बल्लभगढ़) जयवीर राठी ने बताया, “सोहना से आए तौफ़ीक़ के रूप में पहचाने जाने वाले आरोपियों में से एक को पीड़ित के बारे में पता था और उसके खिलाफ कुछ महीने पहले पीड़िता के परिजनों द्वारा उत्पीड़न और छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई गई थी। लेकिन एक समझौता हो गया था। ”  खबरों के अनुसार तौफ़ीक, निकिता से शादी करना चाहता था और उसक धर्म परिवर्तन करवाना चाहता है। मना करने पर तौफ़ीक ने निकिता को गोली मार दी।

इसी को लेकर सोशल मीडिया पर लोग भड़के हुए है और इस घटना को लव जिहाद से जोड़ते हुए अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

यह भी जरूर पढे़- पंजाब: दशहरा कार्यक्रम के दौरान रावण के पुतले में हुआ भारी विस्फोट, यहां देखें वीडियो-