मुजफ्फर नगर। muzaffar nagar news: जिले के एक बुजुर्ग ने बेटे और बहू से कथित तौर पर खराब व्यवहार के चलते परेशान होकर अपनी एक करोड़ रुपए की कीमत की संपत्ति उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के नाम कर दी है।
खतौली कस्बे के एक वृध्दाश्रम में रह रहे 80 साल के नाथू सिंह ने बुढ़ाना तहसील के उप रजिस्ट्रार के ऑफिस में दाखिल एक शपथ पत्र में कहा है कि उनकी जमीन उत्तर प्रदेश के राज्यपाल को दे दी जाए। (muzaffar nagar news)
स्कूल या अस्पताल बनाया जाए
सिंह ने कहा कि उनके निधन के बाद वहां कोई स्कूल या अस्पताल बना दी जाए। इस जमीन की कीमत एक करोड़ रुपए बताई जा रही है। (muzaffar nagar news)

Credit- Google
उप रजिस्ट्रार पंकज जैन ने सोमवार को बताया कि नाथू सिंह ने पिछली 4 मार्च को अपनी वसीयत तैयार कराई है, जिसमें उनके मकान और 10 बीघा कृषि भूमि की कीमत एक करोड़ रुपये से ज्यादा की बताई जा रही है।
ये भी पढ़ें- Manish Sisodia: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में मनीष सिसोदिया, बीजेपी बोली तिहाड़ में होली!!
परिजनों पर अपमानित का आरोप
सिंह का आरोप है कि उनके बेटे और बहू ने कई बार उन्हें अपमानित किया। इसी वजह से उन्हें वृध्दाश्रम जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। (muzaffar nagar news)

Credit- Google
वृध्दाश्रम की प्रभारी रेखा सिंह ने बताया कि नाथू सिंह पिछले करीब पांच महीनों से उनके वृध्दाश्रम में रह रहे हैं। फिलहाल देखना होगा कि अब आगे क्या होता है? (muzaffar nagar news)
ये भी पढ़ें- How To Send And Receive Files Via Bluetooth?







