सुशांत सिंह राजपूत के आकस्मिक निधन से पूरे देश को झटका लगा है। जबकि उनकी मृत्यु के बारे में कहानियां मीडिया में जारी हैं, मुकेश भट्ट ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्हें पहले से ही आशंका थी कि अभिनेता ऐसा गलत कदम उठा सकते हैं।

एक न्यूज पोर्टल से बात करते हुए, मुकेश भट्ट ने खुलासा किया कि वह कई अवसरों पर सुशांत से मिले थे। उन्‍होनें अपनी आने वाली फिल्‍म सड़क 2 की कास्टिंग के लिए  सुशांत से बात की थी तब उन्‍हें लगा की वह बहुत परेशान हैं और उनका ध्‍यान बात करने में नहीं था। और उन्‍हें परेशान देश मुकेश भट्ट ने महेश भट्ट से बात की थी वह परबीन बाबी के रास्‍ते पर हैं।

यह भी जरूर पढ़े- बॉलीवुड की आने वाली इस मूवी में देखने को मिलेगें सुशांत सिंह राजपूत

मुकेश भट्ट ने आगे बताते हुए कहा कि वह बहुत परेशान लड़का था, मुझे वह मानसिक तौर पर ठीक नहीं लग रहा था। मुझे दुख है कि इतना टेलैंटेड लड़का अब हमारे बीच नहीं है।  

“मैंने परवीन बाबी के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी, वह सिज़ोफ्रेनिया की शिकार भी थी। मुझे उनके बारे में याद है और मुझे डर था कि वह परवीन बाबी रास्‍ते पर चल रहा है। मैं चौंक नहीं रहा, क्योंकि मैंने यह सब देखा है,” मुकेश भट्ट ने मीडिया से  कहा।

यह भी जरूर पढ़े- एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर सबको किया हैरान, ऐसी रही सेलिब्रिटीज़ की प्रतिक्रिया