MS Dhoni Income Tax: महेद्र सिंह धोनी, आज यह नाम एक अपने आप में ही ब्रांड बन चुका है। भारत को अपनी कप्तानी में दो-दो वर्ल्ड कप दिलाने वाले धोनी ने अतंरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास जरूर ले लियाहै, लेकिन उनका भौकाल आज भी बना हुआ है।

वे आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। धोनी की कमाई जानकर आपके होश उड़ जाएगे। वे संन्यास लेने के बाद भी अन्य खिलाड़ियों की अपेक्षा ज्यादा टैक्स भर रहे हैं।

इतने गुना टैक्स भरा

इंटरनेशनल क्रिकेटसे रिटायरमेंट के बाद भी धोनी की इनकम में कोई कमी नहीं आई है। वह इस साल भी अपने गृह राज्य झारखंड में सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले इंसान हैं। (MS Dhoni Income Tax)

MS Dhoni Income Tax

उन्होंने 38 करोड़ रुपए एडवांस टैक्स के तौर पर भरे हैं यानी आईपीएल की पगार से तीन गुना ज्यादा। बता दें कि इतनी धनराशि तो कई प्लेयर कमा भी नहीं पाते हैं। धोनी के इनकम का सोर्स एंडोर्समेंट, खेल, व्यापार और फार्मिंग है।

Also Read: Rajsthan Royals Vs Punjab Kings: धवन के शॉट ने इस खिलाड़ी को किया गंभीर चोटिल, यहां गेंद लगने से लौटे पवेलियन!!

MS Dhoni Income Tax

धोनी के पास मौजूदा वक्त में हजार करोड़ से अधिक की संपत्ति है। इसमें रांची में आलीशान घर और फॉर्म हाउस के अलावा खेती की जमीन भी है। मुंबई में भी धोनी का घर है।

MS Dhoni Income Tax

वे कई ब्रांड से भी जुड़े हैं। इसके अलावा कई विज्ञापनों में भी दिखाई देते हैं। (MS Dhoni Income Tax)

Also Read: Orange Cap in IPL History- Top Scorers in the History of Indian Premier League