15 साल साथ रिश्‍ते में आमिर खान और किरण राव ने तलाक की घोषण की है। दपंति ने अपने बयान में, अलग होने की घोषणा करते हुए कहा कि वे अपने जीवन का नया अध्याय शुरू करने जा रहे हैं लेकिन सोशल मीडिया पर आमीर के तलाक ने एक रूप ले लिया है। आमिर के तलाक की खबर ने एक बार फिर से #Love_Jihad का मुद्दा उठा दिया है।

आमिर 30 साल में दो हिंदू महिलाओं के साथ तलाक ले चुके हैं शायद यही कारण है कि लोग इस मामलों को #Love_Jihad से जोड़ रहे हैं।

यहां देखें नेटिजन्‍स की प्रतिक्रिया-

दोनों की सहमति से हुआ तलाक

आमिर और किरण राव ने तलाक का फैसला सहमति से लिया है इसकी घोषणा उन्‍होनें सोशल मीडिया पर दिए अपने बयान में की। इसके अलावा कपल ने यह भी कहा कि दोनों सिर्फ प्रोफेशनल रिलेशन बनाए रखेंगे और फिल्म इंडस्ट्री में साथ काम करेंगे। आमिर खान और किरण राव ने भी अपने परिवार और दोस्तों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके समर्थन और समझ के बिना संभव नहीं होता।

यहां देखें बयान-

किरण से आमिर की मुलाकात लगान की शूटिंग के दौरान हुई थी जिसमें किरण ने सहायक निर्देशक के रूप में काम किया था। दोनों ने 2005 में शादी की और 2011 में एक बच्चे को जन्म दिया। यादी के 15 साल पूरे करने के बाद दंपति ने तलाक लेने का फैसला किया।

यह भी जरूर पढ़ें-गुमनाम सितारे: कभी बहुत फेमस हुआ करत थे बॉलीवुड के ये 9 सेलिब्रिटी, अब हो चुके हैं गुमनाम