RelatedPosts
सुशांत सिंह राजपूत के दुर्भाग्यपूर्ण निधन से पूरे बॉलीवुड उद्योग में हड़कंप मच गया है। बॉलीवुड को लेकर एक के बाद एक खबरो का शिलशिला जारी है। इन सबके बीच सलमान खान और करण जौहर को सबसे ज्यादा निशाना बनाया जा रहा है। और अब, सोनू निगम भी दबंग अभिनेता पर एक अप्रत्यक्ष इलज़ाम लगाया जिससे कई सवाल खड़े हो गए।
सलमान खान पर बॉलीवुड में पैरवी करने और अपनी पावर का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। जो रिपोर्ट्स चल रही हैं, उनका कहना है कि सलमान का प्रोडक्शन हाउस, SKF उन प्रमुख बैनरों में से एक है, जिन्होंने सुशांत राजपूत का बहिष्कार किया था। साथ ही, कुछ दिन पहले, निर्देशक अभिनव कश्यप ने दावा किया कि सलमान और उनके परिवार ने उनके करियर को बर्बाद किया है।
इस तरह के दावों के बाद, विभिन्न प्रकार की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। अब अभिनव के बाद सोनू निगम ने भी सलमान को अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल करने की बात कही है। उन्होंने सलमान के नाम का उल्लेख नहीं किया, लेकिन उन्होंने अरिजीत सिंह जैसे सिगंर का उदाहरण देकर सीधा इशारा किया जो सलमान खान के खिलाफ जाता है। दिग्गज गायक सोनू निगम ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में यह सब कहा जिसे आप यहां सुन सकते हैं।
View this post on InstagramYou might soon hear about Suicides in the Music Industry.
A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial) on
वीडियो में, सोनू ने कहा कि एक सुपरस्टार है जो इसे सुर्खियों में बना रहा है, वह सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या पर भी शुर्खियां बटौर रहा है। उस व्यक्ति ने भी अरिजीत सिंह की तरह कई लोगों के करियर में तोड़फोड़ करने की कोशिश की। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि स्टार ने फिल्मों से अपने गीतों को बाहर करने के लिए अपनी शक्ति का इस्तेमाल किया।
अब देखना यह होगा कि इन दावों में कितनी सच्चाई है।
यह भी जरूर पढ़े- एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की एक और वजह आयी सामने















