हाल ही में नेटफ्लिक्स ने कोटा फैक्ट्री के दूसरे सीजन का टीजर रिलीज कर दिया है। शो का पहला सीज़न 2019 में द वायरल फीवर पर प्रसारित हुआ था जो कि दर्शकों के बीच उस साल का बडा हिट हुआ था।

नया सीज़न पुरानी कहानी वापस लेकर सामने आ रहा है। आईआईटी में प्रवेश के लिए मेहनत और कोशिश छात्र एक बार फिर जीतू भैया से गाइड होते नजर आऐगें।

यहां देखें टीजर:

सीरीज के निर्देशक राघव सुब्बू ने कहा, “एक निर्देशक के रूप में, मैं ऐसी कहानियां बनाने की कोशिश करता हूं जो दर्शकों को प्रेरित और रोमांचित करें। कोटा फैक्ट्री का सीज़न 2 कोटा में छात्रों की यात्रा और उनके द्वारा दैनिक आधार पर सामना किए जाने वाले संघर्षों का वर्णन करेगा, जो इसे और अधिक आकर्षक और यथार्थवादी बना देगा। अभिनेताओं का शानदार प्रदर्शन दर्शकों को बांधे रखेगा।”

2019 में कोटा फैक्‍ट्री के पहले सीजन ने काफी वाहवाही लूटी थी,9.8 की IMDB रेटिंक के साथ यह 2019 का बड़ी हिट सीरीज साबित हुई थी।

यहां देखें पहले सीजन का ट्रैलर-

यह भी जरूर पढें- ट्विटर पर #UninstallHotstar हुआ ट्रेंड, मुगलों पर बनी इस सीरीज की वजह से मचा हंगामा-