Vicky Katrina Wedding: बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल इन दिनों अपनी शादी की चर्चाओं को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। रिपोर्ट्स की माने तों कटरीना कैफ और विक्की कौशल राजस्थान के सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस फोर्ट बड़वारा में शादी करने जा रहे हैं। रिपोर्टों के अनुसार, 9 दिसंबर दोनो के शादी होगी इसके पूरी तैयारियां हो चुकी हैं। 6 से 11 दिसंबर तक शादी समारोह के लिए सिक्स सेंस फोर्ट बड़वारा बुक किया गया है।

शादी की तैयारियों की बात करें तो विक्की और कटरीना ने कोरोना को देखते हुए कई तरह के बंदोबस्त कर रखे हैं। दरअसल, कटरीना कैफ और विकी कौशल की शादी को किसी भी तरह के व्यवधान से बचाने और भीड़ को काबु करने के लिए पूरा प्रशासन जुट गया है। इसी के चलते जिला कलेक्टर सवाईमाधोपुर ने 3 दिसम्बर यानी शुक्रवार को बैठक बुलाई है।

ऐसा बताया जा रहा है कि शादी में विकी और कटरीना के करीबी लोग और खास दोस्‍त ही शिरकत करेगें जिनमें कुछ 122 लोगों की सूची है। शादी समारोह के अनुसार 7 दिसंबर से संगीत के साथ शुरू होगा। 8 को मेहंदी और 9 को शादी होगी। इसके बाद 10 दिसंबर को रिसेप्शन आयोजित किया जायोगा।

राजस्थान के सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा कैटरीना और विकी हिंदू रीति- रिवाज के साथ शादी करने जा रहे हैं। यह आलीशान रिसॉर्ट राजस्थान के सवाई माधोपुर में स्थित है जो प्राचीन काल की वास्‍तुकला का प्रतीक है।

सोशल मीडिया पर चर्चाओं में है विकी कैटरीना की शादी 

यह भी जरूर पढें – वीडियो: कंगना रनौत पर पंजाब में हमला, भीड़ ने कार को घेरकर माफी मांगने को कहा जानिए पूरा मामला: