कई दिनों से डेट कर रहे बॉलीवुड कपल विकी कौशल और कैटरीना कैफ की सगाई की खबर चर्चाओं में है। जी हाँ, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कुछ खबरों के अनुसार कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने सगाई भी कर ली है।

वायरल विरयानी के इस रियूमर के अनुसार विक्की कौशल और कैटरीना कैफ सगाई कर चुके हैं इस खबर को लेकर बॉलीवुड फैन्‍स में काफी उत्‍साह है। सोशल मीडिया पर उन्‍हें लोग जमकर बधाईयां दे रहे हैं।

जाने सच्‍चाई

हालांकि, इस जोडे ने अब तक अपनी सगाई के बारे में कोई बयान नहीं दिया है फिल्‍म फेयर ने इस रियूमर को गलत बताया है और अपने बयान में कहा है कि अभी ऐसी कोई भी खबर नहीं आयी है।

बता दें कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। जिसकी खुलासा हर्षवर्धन कपूर अपने एक इंटरव्‍यू में भी कर चुके हैं।

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ कुछ समय पहले करण जोहर द्वारा निर्देशित ‘शेरशाह’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में एक साथ देखे गए थे।

यह भी जरूर पढें- #Vickat: Vicky Kaushal और Katrina Kaif कर रहे हैं डेट, हर्षवर्धन कपूर ने अपने वीडियो में किया खुलासा-