कतिया समाज भोपाल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समाज के सामूहिक भवन पर ध्वजारोहण कर एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। समाज के लोगों द्वारा इस अवसर पर समाज के कोरोना योद्धाओं का सम्मान भी किया गया। समाज अध्यक्ष सुरेश भैसारे ने सामाजिक लोगों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में समाज के पूर्व अध्यक्ष एनपी कतिया एवं ध्रुव चौरे सहित कई लोग मौजूद थे। ध्वजारोहरण के बाद सबने एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और शहीदों को नमन किया।  

24 कोरोना योद्धाओं का किया सम्मान : 


इस अवसर पर कोरोना महामारी के दौरान सहयोग करने वाले 24 सामाजिक बंधुओ को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही अध्यक्ष सुरेश भैसारे ने बताया कि कार्यकारणी के द्वैवार्षिक चुनाव 19 सितंबर को सामाजिक भवन शिवनगर भोपाल में सुबह 11 बजे से आमसभा के माध्यम से कराए जाएंगे। जो सामाजिक बंधु सदस्य नहीं हैं, वे 31 अगस्त तक समाज की सदस्यता ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें : नटराजन सोसायटी ने नुक्कड़ नाटक कर गांधी को किया याद, लोगों के मन में जगाई देशभक्ति की अलख