एक बार फिर कोरोना का नया वेरियंट देश के दरवाजे पर दस्‍तक दे रहा है, और पिछले साल की तरह इस बार फिर से बॉलीवुड सितारे इसकी चपेट में आने लगे हैं। हाल ही में आयी रिपोर्ट्स के अनुसार बॉलीवुड अभिनेत्रियां करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।

मुंबई बीएमसी ने करीना कपूर और अमृता अरोड़ा के संपर्क में आने वाले हर व्‍यक्ति से पूछताछ और सवाल जबाव कर रही है।

इस खबर के आते ही एक बार बॉलीवुड में हलचल देखी जा सकती है क्‍योंकि रिपोर्ट्स और खबरें हैरान कर देने वाली हैं। आपको बता दें कि पिछले दिनों करीना कपूर अपने गर्ल गैंग के साथ पार्टी करते हुए देखी गई थीं। इस पार्टी में उनकी बहन करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा, मसाबा गुप्ता के साथ कई लड़कियां शामिल थीं। पार्टी में अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर के घर पर रखी गई थी।

मुंबई बीएमसी ने करीना कपूर और अमृता अरोड़ा के संपर्क में आनेवाले लोगों की RTPCT टेस्ट करने के आदेश दिए है इतना ही नहीं वह उकने संपर्क में आए हर एक व्‍यक्ति को ट्रैक करने की कोशिश कर रहे हैं।

यह भी जरूर पढें – वीडियो: भोजपुरी भाषा में प्रधानमंत्री मोदी ने किया देश को संबोधित, देखें काशी विश्वनाथ कॉरिडोर से लाइव प्रसारण