देश में शायद ही कोई होगा जो द कपिल शर्मा न देखता हो, हर शनिवार और रविवार अपने फैमस शो के जरिए सबको हसाने वाले कपिल शर्मा अब कुछ दिन तक द कपिल शर्मा शो में नहीं दिखाई देगें।   

कपिल शर्मा ने गुरुवार को ट्विटर पर एक सवाल-जवाब सत्र के दौरान अपने प्रशंसकों के साथ बातचीत करते हुए पुष्टि की कि वह और उनकी पत्नी गिन्नी अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं और कहा कि वह अपने कॉमेडी शो द कपिल से एक छोटा ब्रेक लेंगे ताकि कपिल शर्मा अपने “दूसरे बच्चे” और अपनी पत्नि को टाइम दे सकें।

सत्र के दौरान, जब किसी उपयोगकर्ता ने कपिल से पूछा कि “क्या द कपिल शर्मा शो बंद हो रहा है?” कॉमेडियन ने जवाब दिया: “केवल एक छोटा ब्रेक।” कुछ मिनटों के बाद, जब किसी अन्य उपयोगकर्ता ने पूछा: “सर, एसा क्यों  कर रहे हैं?” तो कपिल शर्मा ने ट्वीट किया: “क्योंकि मुझे अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने के लिए अपनी पत्नी के साथ घर पर होना चाहिए।”

यह भी जरूर पढ़ें-कोरोना वैक्‍सीन  वायरस से बचा सकती है वाइफ से नहीं, ये वीडियो है अच्‍छा उदाहरण-