सुशांत सिंह राजपूत की आत्‍महत्‍या के बाद खबरों का शिलशिला जारी है। उनकी आत्‍महत्‍या के बाद से एक के बाद एक  खुलासे बड़े सवाल खड़े कर रहे हैं।

बॉलीवुड की अभिनेत्री कंगना रनौत पहले भी सुशांत सिंह राजपूत आत्‍महत्‍या पर एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर चुकी हैं। हाल ही में उन्‍होनें एक और वीडियो साझा किया जिसमें उन्‍होनें बॉलीवुड की मीडिया पर निशाना साधा। इस वीडियो में कंगना अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत पर लगाए गए इल्‍जामों को सामने रखते दिखी।

यहां देखें वीडियो-

इस सप्ताह के शुरू में पोस्ट किए गए एक वीडियो में, उन्होंने सुशांत को लेकर बात कही थी कि इंजीनियरिंग प्रवेशों में रैंक रखने वाला व्यक्ति कमजोर दिमाग का नहीं हो सकता। “सुशांत सिंह राजपूत के निधन ने हमें हिला दिया है। इस वीडियो में उन्‍होनें कई सवाल खड़े कर दिए।

यह भी जरूर पढ़े- कंगना रनौत ने सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या पर बॉलीवुड को ठहराया दोषी