बॉलीवुड और कंगना के बीच चल रहा विवाद रूकने का नाम नहीं ले रहा राजनेता संजय राउत के बाद अब कंगना और अभिनेत्री और राजनेता जया बच्चन के बीच की गर्म खबरों का शिलशिला जारी है।  

अभिनेत्री और राजनेता जया बच्चन ने मंगलवार को राज्यसभा में शून्य काल का नोटिस दिया ताकि फिल्म उद्योग को बदनाम करने की कथित साजिश पर चर्चा हो सके। उन्होंने कहा, “मनोरंजन उद्योग में लोगों को सोशल मीडिया से जोड़ा जा रहा है। बॉलीवुउ में अपना नाम बनाने वाले लोगों ने ही बॉलीवुड को एक एक नाली कहा है। बॉलीवुड को सरकार की आवश्‍यकता है लेकिन राजनैतिक साजिशों के चलते पूरे बॉलीवुड को बदनाम किया जा रहा है। इसी के साथ ही अभिनेत्री जया बच्‍चन ने अभिनेता रविकिशन और कंगना की और निशाना साधते हुए कहा कि जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं। जया ने कंगना द्वारा की गई टिप्पणियों की निंदा की थी, जहां उन्होंने फिल्म उद्योग की तुलना एक ‘गटर’ से की थी।”

यहां देखें वीडियो-

इसके जवाब में, कंगना ने ट्वीट किया,

“जया जी आप यही बात तब भी कहेंगी अगर मेरी जगह आपकी बेटी श्वेता के साथ र छेड़छाड़ की जाती है, तब भी क्‍या आप यही बात कहेंगे अगर अभिषेक एक दिन फांसी पर लटके मिले? हमारे लिए भी करुणा दिखाओ”

यह भी जरूर पढ़े-इंजीनियर्स डे 2020: सोशल मीडिया पर हमेशा ट्रेंडिंग रहते है इंजीनियर्स पर बने ये फेमस मीम्स